पीएनबी आरसेटी ऊना में कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर. पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ऊना में ‘कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को आरंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने किया।
यह कार्यशाला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आरसेटी संस्थानों से आए अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई है।
मनोज कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क प्रशिक्षण का यह पहला बैच ऊना से प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण कार्य क्षेत्र में दक्षता और गुणवत्ता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की एक सशक्त श्रृंखला तैयार करना है। यह प्रशिक्षण “डोमेन स्किल ट्रेनर एंड सर्टिफिकेशन” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त होगी, जिसके पश्चात वे प्रदेश ही नहीं, देशभर में मेसनरी क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के पात्र होंगे।
राज्य नियंत्रक आरसेटीज, हिमाचल प्रदेश डॉ. अंबिका साहू ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से चयनित प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। प्रशिक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और स्किल टेस्ट विषय विशेषज्ञों द्वारा लिया जाएगा। डॉ. साहू ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश को कुल 1150 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में 10 आरसेटी संचालित हैं, जिनमें प्रत्येक को 150 प्रशिक्षु तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। सफल प्रतिभागियों को रूरल मेसन ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में पैनल में शामिल किया जाएगा।
मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव सक्सेना ने बताया कि पीएनबी आरसेटी ऊना की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। अब तक यहां 64 प्रकार की प्रशिक्षण योजनाओं के माध्यम से 372 बैचों में 9845 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इनमें से 2694 अभ्यर्थियों ने बैंकिंग सहायता से तथा 3569 ने बिना क्रेडिट लिंक के स्वयं का व्यवसाय शुरू किया है। संस्थान लगभग 70 प्रतिशत सेटलमेंट रेशो बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि आरसेटी की विशेषता यह है कि प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का दो वर्षों तक फॉलो-अप किया जाता है, ताकि उन्हें अपने व्यवसाय की स्थापना में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इस अवसर पर आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर कुमार, डीडीएम नाबार्ड ऊना सबीना राजवंशी, डीपीएम ऊना ज्योति शर्मा, एफएलसी आरबीआई ऊना आर.के. डोगरा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पीएनबी आरसेटी आकाश भारद्वाज, नगर निगम ऊना से मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटर कार्ड-आधार का युग खत्म : अब नागरिक कार्ड में होगा सब काम!

नई दिल्ली।  भारत सरकार नागरिक कार्ड लॉन्च कर रही है, जो एक साथ वोटर आईडी और आधार कार्ड का काम करेगा। इसे नागरिकों की पहचान और नागरिकता के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजन डॉक्यूमेंट मंडी की जनता के सामने रखेंगे : विकास का नया मॉडल करेंगे पेश –

एएम नाथ : रामपुर  :  मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह  ने कहा कि प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए लगेंगे परीक्षण शिविर : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी बताया कि ज़िला प्रशासन के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (अलमिको) मोहाली पंजाब द्वारा एनएचपीसी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत दिव्यांगजनों...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे

एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप बालिका आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने आश्रम की बालिकाओं को दीपावली पर्व की...
Translate »
error: Content is protected !!