पीएम श्री सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल बीरमपुर के छात्रों ने पास किया एमएमएस का पेपर 

by
गढ़शंकर, 1 अप्रैल : पीएम श्री सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल बीरमपुर के पांच छात्रों ने एमएमएस का पेपर पास कर स्कूल तथा अभिभावकों का नाम रोशन किया है। पेपर पास करने वालों में सपना पुत्री प्रिथी चंद, नवजोत कौर पुत्री दलजीत सिंह, किरणदीप पुत्री कृष्ण लाल, मनप्रीत पुत्री कृष्ण कुमार तथा पूनम पुत्री बृजमोहन का नाम शामिल है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीएम श्री सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल बीरमपुर के हेड मास्टर सुखविंदर कुमार ने बताया कि यह पेपर पास करने पर विद्यार्थियों को पंजाब सरकार द्वारा कुल 48000 का वजीफा नवमक से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को स्कूल स्टाफ ने बधाइयां और शाबाश दी। हैडमास्टर सुखविंदर कुमार ने इस प्राप्ति का श्रेय स्कूल स्टाफ की मेहनत को दिया और विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता को बधाई दी। इस मौके श्रीमती रजनी, सुरेंद्र दुग्गल सरपंच बीरमपुर, अशोक कुमार सरपंच सौली तथा समूह स्टाफ उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर में 40 ट्रैवल एजेंट्स के लाइसेंस रद्द : अमेरिका से डिपोर्ट हुए इंडियंस के केस में पहला एक्शन

अमृतसर :  अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचे भारतीय नागरिकों के मामले में पंजाब सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. अमृतसर प्रशासन ने सोमवार को इस मामले में ट्रैवल एजेंट्स के खिलाफ बड़ा एक्शन...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया : धान के खेतों में ड्रोन मिला, बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके)

फिरोजपुर : फिरोजपुर सीमा के पास बीएसएफ द्वारा एक ड्रोन की बरामदगी की गई है। बीएसएफ ने शाम के वक्त खुफिया सूचना के आधार पर चक भांगे वाला के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान...
article-image
पंजाब

पूर्व पंच ने दो बच्चों की मां से किया रेप : महिला से दरिंदगी

अबोहर : अबोहर में 2 बच्चों की मां के साथ रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना खुईयां सरवर व कल्लरखेडा चौकी के अंतर्गत आते एक गांव की महिला...
Translate »
error: Content is protected !!