पीडब्ल्यूडी विभाग का अजब कारनामा : मूसलाधार बारिश मे बना दी सड़क

by

माहिलपुर के गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर में बन रही सड़क का मामला
माहिलपुर: यहां सड़क बनाते समय पीडब्ल्यूडी विभाग कई बातों का ध्यान रखा जाता है और अक्सर सड़क टूटने का मुख्य कारण बरसात का पानी व लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी जो सड़क पर खड़ा होता है वह सड़क टूटने का मुख्य कारण होता है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए होशियारपुर-चंडीगढ सड़क को जोड़ने वाली सड़कों को बरसात के मौसम में बरसते पानी में बना रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है माहिलपुर ब्लाक व चब्बेवाल हल्के के गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर को जोड़ने वाली सड़क का यहां सड़क बनाने वाले लोगों ने बरसती बारिश में सड़क बना दी, लोगों द्वारा विरोध करने के वावजूद वह सड़क बनाने में लगे रहे तो मजबूर हो कर कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल कर दी जो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में युवक उक्त कर्मचारियों को सड़क बारिश में बनाने से मना कर रहा है और सड़क बना रहे कर्मचारी से उनका नाम पूछता है तो वह नाम बताने की बजाय पीछे को चले जाता है। इस संबंध में आप वर्कर गुरविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने सड़क बनाने वाले कर्मचारियों को बारिश में सड़क न बनाने के लिए कहा जो उन्होंने नही मानी उन्होंने कहा कि वह इस सम्बंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत करेंगे, उन्होंने कहा कि गलत मौसम में सड़क बनाने से सड़क की गुणवत्ता नही रहती और वह जल्द टूट जाती है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी होशियारपुर के एक्सेन कमल नैन से बात करने के लिए दर्जन के करीब फोन किया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ और कवरेज एरिया से बाहर बताता रहा।
फ़ोटो : चब्बेवाल विधानसभा के गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर के विच बन रही सड़क का निर्माण मूसलाधार बारिश में किया जा रहा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल शिक्षक दिवस के अवसर पर 80 अध्यापकों का राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मान, कैप्टन सरकार ने चार सालों में बदली पंजाब की शिक्षा प्रणाली की सूरत: विजय इंदर सिंगला

सरकारी अध्यापकों के कारण ही शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब देश भर में अग्रणी रहा: विजय इंदर सिंगला 7 लाख विद्यार्थी प्राईवेट स्कूलों को छोड़ के सरकारी स्कूलों में हुए दाखि़ल: सिंगला पटियाला 5...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल पर फायरिंग -बाल बाल बचे ,आरोपी की पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पिस्टल की बरामद

अमृतसर :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
पंजाब , समाचार

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठा 7 मतों से हारे : शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठा को 7 मतों से मात देकर डॉ. जंग बहादर सिंह राय बने खालसा कालेज माहिलपुर की सिख एजुकेशनल कॉउंसिल के के प्रधान

माहिलपुर : शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा को 7 मतों से मात देकर एसजीपीसी सदस्य डॉ. जंग बहादर सिंह राय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा...
article-image
पंजाब , समाचार

1 किलो 600 ग्राम हैरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना, 50 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी बरामद: एसएसपी नवजोत सिंह माहल

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में महिला सहित तीन गिरफ्तार नशा बेच कर बनाई प्रापर्टी जब्त करवाने के लिए की जाएगी कार्रवाई नशा तस्करी में शामिल तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!