पीयू के इलेक्ट्रिशियन और एक किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान : दो घटनाओं से धनास में सनसनी

by

चंडीगढ़। धनास क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक और किशोरी के फंदा लगाने से सनसनी फैल गई। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पहली घटना लाला वाला पीर के नजदीक मकान नंबर-11ए में हुई।

यहां 29 वर्षीय सूरज फंदे पर लटका मिला, जोकि पंजाब यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। शाम करीब 5 बजे जब उसका भाई काम से घर लौटा तो सूरज को फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों के अनुसार सूरज कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार रात भी जब उसके भाई ने उससे पूछा कि क्या बात है तो उसने सब कुछ ठीक बताया और कुछ नहीं कहा।

दूसरी घटना धनास के स्माल फ्लैट नंबर-1380ए की है। 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कुछ बच्चे किशोरी को खेलने के लिए बुलाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने झरोखे से देखा तो किशोरी फंदे से लटकी हुई थी। तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। घटना के समय मृतका के माता-पिता काम पर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस अब दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिशन रैड स्काई के अंतर्गत नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे बेरोजागर लोगों को बनाया जाएगा आत्म निर्भर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने इस प्रोजैक्ट को सफलतापूर्वक चलाने संबंधी जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक कहा, हर रैड स्काई अधिकारी ओ.ओ.ए.टी सैंटरों में करेगा 10 बेरोजगार लोगों की पहचान घर-घर...
article-image
पंजाब

वार्षिक भंडारा 31 अगस्त को करवाया जाएगा : महंत गुरचरण दास

वार्षिक भंडारे को समर्पित देवी भागवत महा पुराण पाठ निरंतर जारी *जागरण के अवसर पर ज्योति माता चिंतपूर्णी मंदिर से लाई जाएगी/महंत गुरचरण दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव बजरावर के प्राचीन...
article-image
पंजाब

नाबालिग ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया : बैग में करीब 2.5 लाख की नकदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट थे

जालंधर। पठानकोट चौक के पास वीरवार देर रात एक नाबालिग ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया। बैग में करीब ढाई लाख की नकदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट रखे थे। पुलिस को दी...
article-image
पंजाब

मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक : शिक्षा विभाग को टीचर्स की सर्विस को रेगुलर करने पर विचार करने को कहा

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। इस बैठक में सब-कमेटी की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!