*पीसी-पीएनडीटी एक्ट पर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित : जन-जागरूकता बढ़ाने को उपमंडल स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर*

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊना डॉ. संजीव वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी-पीएनडीटी) अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन और उससे संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि ऊना जिला में वर्तमान में कुल 27 अल्ट्रासाउंड केंद्र कार्यरत हैं। सभी केंद्रों से मासिक रिपोर्ट समय पर क्षेत्रीय अस्पताल को प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में समिति के सदस्यों के नामों की स्पष्ट सूची प्रदर्शित की गई है, ताकि पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से भी जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग मिलकर विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रहे हैं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के प्रत्येक उपमंडल में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। एक शिविर क्षेत्रीय अस्पताल में जबकि पांच शिविर विभिन्न उपमंडलों में लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों का सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से अपील की कि यदि किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र में लिंग निर्धारण या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता की जानकारी हो, तो इसे तुरंत जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सूचित करें। शिकायतें लिखित रूप में अथवा दूरभाष नंबर 01975-226064 पर दर्ज करवाई जा सकती हैं, जिस पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लिंग चयन के विरुद्ध सख्ती से अभियान चलाने और समाज को जागरूक करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चौहान, डॉ. नरेंद्र ठाकुर, डॉ. पंकज पराशर, ग्राम पंचायत धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथु की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली की प्रधान रमन कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रैड क्रॉस के लकी ड्रा की तारीख स्थगित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा द्वारा लक्की ड्रा के लिए निर्धारित तिथि 12 अक्टूबर 2024 को प्रशासनिक कार्यों के कारण स्थगित कर दिया गया है ।लक्की ड्रॉ की अगली तारीख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी : बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही

गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी ऊना : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित – मुकेश अग्निहोत्री

कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें – उपमुख्यमंत्री ऊना, 21 जुलाई – ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली...
हिमाचल प्रदेश

3 मामलों में 3 चिट्टा तस्करों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया

शिमला :  शिमला  पुलिस ने बीती शाम 3 मामलों में 3 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 36.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस बाबत शिमला के बालूगंज, रामपुर और कोटखाई पुलिस थाना...
Translate »
error: Content is protected !!