पुतिन के सम्मान में डिनर का आयोजन, राहुल-खरगे को नहीं मिला निमंत्रण…पर शशि थरूर को न्योता

by

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित राजकीय भोज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया है।

मुख्य विपक्षी दल के दावे पर सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात आयोजित राजकीय भोज के लिए आमंत्रित किया गया है। नहीं, दोनों नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है।

खेड़ा ने थरूर पर कसा तंज

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस भोज में शामिल होने के फैसले को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि ‘हम होते तो अंतरात्मा की आवाज’ सुनते।’ उनका यह भी कहना था कि इस निमंत्रण को स्वीकार करने वाले सवालों के घेरे में आते हैं। खेड़ा ने ‘पीटीआई’ से कहा, ” दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है। यह हैरानी की बात है, लेकिन इस सरकार में इससे हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि यह सरकार सभी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए जानी जाती है।”

क्या डिनर में शामिल होंगे थरूर

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है। थरूर के इस भोज में शामिल होने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने कहा, ”आप उनसे पूछिए। हम होते तो अपनी अंतररात्मा की आवाज जरूर सुनते। जिस तरह से यह आमंत्रण दिया गया है वो सवालों के घेरे में आता है और जो निमंत्रण को स्वीकार कर रहा है वो भी सवाल के घेरे में आता है।” इससे पहले, थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख के तौर पर इस भोज के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रशासनिक पारदर्शिता और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : DC राहुल कुमार

पर्यटन संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस एएम नाथ। बिलासपुर :  बिलासपुर के नए उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद राहुल कुमार ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय...
article-image
पंजाब

भविष्य सेतु बना छात्राओं के सपनों की राह : निरंतरता प्रयास ही सफलता की कुंजी : एडीएम अमित मैहरा

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत करियर परामर्श शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा :  पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में...
article-image
पंजाब

पंजाब में 29 लोगों की गई जान : बाढ़ में से बेघर 200 परिवारों को पंजाबी एक्टर और सिंगर अम्मी विर्क ने लिया गोद

चंडीगढ़ : पंजाब भारी बाढ़ का सामना कर रहा है. राज्य के अंदर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अब तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक कम से कम 29 लोगों की जान गई...
article-image
पंजाब

मैं पंजाब के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे दलबदलुओं को सबक सिखाने का आग्रह करता हूं – प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : विधायक राज कुमार चब्बेवाल शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं में भारी नाराजगी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष प्रताप...
Translate »
error: Content is protected !!