पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सी.पी. एफ. कर्मचारी यूनियन पंजाब के मिले-जुले आह्वान पर एन.पी.एस .पीड़ित कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में बंगा चौक गढ़शंकर पर मुख्यमंत्री पंजाबका पुतला फूंका और पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेवाजी की।
पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी यूनिट गढ़शंकर के ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल मिन्हास ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के सभी कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया था और 18 नवंबर 2022 को एक लंगड़ा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से सरकार अपना ही नोटिफिकेशन लागू नहीं कर पाई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर पेंशनर नेता शाम सुंदर कपूर, बलवंत सिंह, शिंगारा सिंह, रामजी दास चौहान, डीटीएफ नेता मुकेश कुमार, जीटीयू ब्लॉक गढ़शंकर 1 के अध्यक्ष पवन गोयल और ब्लॉक गढ़शंकर 2 के अध्यक्ष अश्वनी राणा, जिला नेता नरेश कुमार, राज कुमार, मैडम अनुराधा, सुखदेव डानसीवाल, राकेश चड्ढा, मनोज कुमार, नितिन सुमन, सिमर कौर, मनीषा, किरणदीप, श्वेता लैंब, मीनाक्षी, पुष्पा, बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप बडेसरों, परमिंदर पखोवाल, नरेश कुमार, जसकरन सिंह, अनमोल, परगट, सुरिंदर सिंह, हरी राम, दिलबाग सिंह, रघबीर सिंह आदि के अलावा विभिन्न विभागों के एनपीएस प्रभावित कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो : मुख्यमंत्री पंजाब का पुतला फुकतें हुए शाम सुंदर कपूर, बलवंत सिंह, शिंगारा सिंह,सुखदेव डानसीवाल व अन्य कर्मचारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में मुकाबला

चंडीगढ़, 24 अक्तूबर :   पंजाब में 13 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शंखनाद हो चुका है। विभिन्न पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।  पिछले लोकसभा...
article-image
पंजाब

9 अगस्त को जिला हैडक्वार्टरों पर सामराज के विरोध दिवस मनाने संबंधी बैठक

गढ़शंकर, 5 अगस्त: आज यहां पार्टी की तहसील कमेटी की बैठक मोहन लाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल विशेष रूप से उपस्थित हुए। पार्टी के फैसले के बारे...
article-image
पंजाब

AAP Confident of Victory in

TarnTaran/ Oct.26 /Daljeet Ajnoha :  Punjab Deputy Speaker and AAP MLA from Garhshankar, Jai Krishan Singh Rouri, said the people of Punjab are fully satisfied with Chief Minister Bhagwant Singh Mann’s governance. Addressing a...
article-image
पंजाब

विश्व पुलिस एवं फायर खेलों में देश व राष्ट्र का नाम रोशन करने वाली बेटी रजनी ने श्री खुरालगढ़ साहिब में टेका माथा 

बेटी रजनी ने हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया – संत सुरिंदर दास – -सरकार को उसका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उसे अच्छे पद पर पदोन्नत करना चाहिए – संत हरबंस...
Translate »
error: Content is protected !!