पुरानी पैंशन बहाली हेतु विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर  :  पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब की तरफ से पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर गढ़शंकर से हलका विधायक जय किशन रौड़ी को मांगपत्र सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश भर में मंत्रियों एवं विधायकों सौंपे गए हैं।
संगठन नेता सतपाल मिन्हास, सुखदेव डानसीवाल तथा करनैल सिंह माहलपुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विपक्ष में होते समय उनकी इस मांग के प्रति सहमति व्यक्त थी और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है, इसलिए उनकी पुरानी पैंशन बहाली की मांग को तुरंत पूरा किया जाए। संगठन की उपरोक्त मांग के प्रति विधायक जय किशन रौड़ी की तरफ से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर प्रदीप कुमार, विनय कुमार, तेजपाल, जरनैल सिंह, हरपाल सिंह सहोता, जगदीप कुमार, मनजीत सिंह, बलविन्द्र खानपुरी, हरी राम, नरेन्द्र कुमार, हरमेश मलकोवाल, जसवीर सिंह, राकेश कुमार, हंसराज, मनजीत कौर, पूजा भाटिया, सुनीता कुमारी व प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाइलाज नहीं है कुष्ठ रोग : डॉ. रघबीर

जागरूकता नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक गढ़शंकर : सीएचसी बिनवाल में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर के निर्देशन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर तथा बी.सी.ए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 25 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे डिग्री कोर्स बी.काॅम. और बी.सी.ए के परिणाम शानदार रहे हैं। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बी.कॉम. तीसरे...
article-image
पंजाब , समाचार

मोगा जिले में आज पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर : एनकाउंटर मोड में पंजाब पुलिस, पकड़े गए लकी पटियाल गैंग के 3 गैंगस्टर, एक गैंगस्टर्स की टांग में गोली लगी

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही और आज सुबह मोगा जिले में आज पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर हुया । पुलिस ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी थी तबीयत : रूटीन चेकअप और टेस्ट के बाद वापस लौटीं

एएम नाथ। शिमला : छुट्टियां मनाने के लिए शिमला पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया। अब खबर...
Translate »
error: Content is protected !!