पुलिस और AGTF की संयुक्त कार्रवाई : बंबीहा गैंग के दो गुर्गो को दबोचा; हथियार बरामद

by

बरनाला। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में दविंदर बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को छह पिस्तौलों समेत गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजी को) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संदीप सिंह निवासी हनुमानगढ़ टाउन (राजस्थान) और शेखर निवासी कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक पीX5 पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल, चार .32 बोर पिस्तौलें और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने उनकी मारुति स्विफ्ट कार (पीबी 01 ए एक्स 0945), जिसका उपयोग वे हथियारों की खेप लेने और पहुंचाने के लिए कर रहे थे, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहे थे और पंजाब में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए बंबीहा गैंग के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है, ताकि इस सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके।

इस ऑपरेशन संबंधी जानकारी देते हुए एडीजीपी (एजीटीएफ) प्रमोद बान ने बताया कि पुलिस टीमों को विशेष मानव स्रोतों और तकनीकी इनपुट्स के जरिए जानकारी मिली थी कि बंबीहा गैंग के हैंडलर राज्य में बड़े अपराधों की साजिश रच रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ पंजाब की टीमों ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया और बरनाला-बठिंडा मुख्य सड़क पर गांव धौला के पास ड्रेन के नजदीक दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

इस ऑपरेशन की अगुवाई इंस्पेक्टर विक्रम (एजीटीएफ) और इंस्पेक्टर बलजीत सिंह (सीआईए बरनाला) ने की। एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उनके खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं।

बरनाला के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) मुहम्मद सरफ़राज़ आलम ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर नंबर 107 11 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना रुड़ेके कलां, बरनाला में दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 12 सितंबर के धरने में बड़ी भागीदारी का ऐलान”

 लंबित मांगों का समाधान न होने पर पेंशनरों में नाराजगी, संघर्ष को मजबूत करने का निर्णय गढ़शंकर, 7 सितंबर। पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक रविवार को इंजीनियर कमल देव की अध्यक्षता में आयोजित...
article-image
पंजाब

पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा बरी : ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में किया बरी

 मूनक : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में बरी कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में लहरागागा में गागा...
article-image
पंजाब

शिअद वारिस पंजाब दे सदस्यता अभियान शुरू करेगा : एसजीपीसी चुनाव में भी प्रत्याशी उतारेगी पार्टी

चंडीगढ़। सांसद अमृतपाल सिंह की सरप्रस्ती में माघ मेले के दौरान बनाई गई नई पार्टी शिरोमणि अकाली दल वारिस ने यह ऐलान किया है कि पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव अपने दम...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन, ब्लॉक गढ़शंकर का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव गोलेवाल में संपन

गढ़शंकर : किरती किसान यूनियन, ब्लॉक गढ़शंकर का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव गोलेवाल में चुनी गई कमेटियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन का घोषणापत्र और संविधान पढ़ने के बाद पिछले तीन वर्षों...
Translate »
error: Content is protected !!