पुलिस कर्मी को धक्का देकर चोर फरार : माहिलपुर में तीन मेडिकल स्टोर में चोरी

by
गढ़शंकर, 11 जून  : बीती रात फगवाड़ा रोड माहिलपुर में अज्ञात चोरो ने तीन मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर नगदी चोरी कर ली, इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें धक्का मार कर फरार हो गए। दुकानों पर हुई चोरी व पुलिस कर्मियों के साथ उलझते चोरों की सीसीटीवी फुटेज देखकर दुकानदारों में दहशत फैल गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गौतम मेडिकल स्टोर के मालिक सुभाष गौतम ने बताया कि वह रात को दुकान बंदकर घर गया था और रात को करीब डेढ़ बजे उसे फोन पर बताया गया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उसने बताया कि चोर दस हजार रुपये व दुकान के शीशे तोड़ गए हैं। उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पुलिस कर्मी मोटरसाइकिल सवार चोर से उलझते देखे गए लेकिन चोर उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। हीर मार्किट में चोरो ने करियाना स्टोर को निशाना बनाया, यहां से वह दो हज़ार रुपये चोरी कर ले गए, तीसरी चोरी उन्होंने राज मेडिकल स्टोर में करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस संबंध में एसएचओ माहिलपुर गगनदीप सिंह सेखों से बात की तो उन्होंने कहा कि चोरों को तीन दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैप्शन … चोरी की जानकारी देते हुए सुभाष गौतम व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस के साथ उलझते हुए कैद हुए चोर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 की मौत : 1 शख्स जिंदा बचा

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार कोई भी जीवित...
article-image
पंजाब

पत्रकार चौधरी बैजनाथ को सदमा:उनकी धर्मपत्नी का देहांत

गढ़शंकर:18 सितम्बर: गढ़शंकर के गांव टिब्बा के नंबरदार व पत्रकार चौधरी बैजनाथ को उस समय गहरा सदमा लगा है जब उनकी पत्नी 65 वर्षीय तारो देवी का लंबी बीमारी के उपरांत आज रविवार शाम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने की केंद्र सरकार से सिफारिश : पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु

होशियारपुर 25 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु केंद्र सरकार से सिफारिश की है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!