पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन : बठिंडा में दो ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त

by

बठिंडा :  पंजाब सरकार ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, बठिंडा में दो ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त किया गया है।

इन ट्रकों की पहचान गुजरात नंबर की गाड़ियों के रूप में हुई है, जो राज्य के बाहर से तस्करी कर रहे थे।

-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी

राज्य के वित्त और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह इथेनॉल अवैध रूप से शराब, सैनिटाइज़र और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जा रहा था। एक्साइज विभाग की तत्परता और निगरानी से यह बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई।

चीमा ने कहा, “पंजाब सरकार अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जो कोई भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ना बनाने वाले बचेंगे, ना बेचने वाले।”

रेड के दौरान जब्त किए ट्रक :  रेड के दौरान दोनों ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो बिना वैध अनुमति के राज्य की सीमाओं में प्रवेश कर रहे थे। जांच में पता चला कि इथेनॉल को गलत इरादों से राज्य में लाया जा रहा था। एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीरकपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद शूटर गिरफ्तार : थाना रामां पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला का साथी दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

बठिंडा : माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर की गोलियां मार कर हत्या करने वाले शूटर को बुधवार को जीरकपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि बठिंडा...
article-image
पंजाब

गीतांश टीवीएस ने होशियारपुर में शोरूम की शुरुआत की :

टीवीएस मोटरबाइक्स और स्कूटर्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है नए शोरूम में, बिक्री के बाद बेहतरीन सर्विसेज का वादा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गीतांश टीवीएस शोरूम के भव्य उद्घाटन के साथ होशियारपुर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र...
article-image
पंजाब

वेटरनरी डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, SDM की कोठी में मिला शव : चेहरे और सिर पर तेजधार हथियार से वार के निशान

 मोबाइल से हुई पहचान, एक महीने बाद होनी थी शादी, हत्या की वजह और आरोपी अभी अज्ञात अबोहर, 13 सितंबर। फाजिल्का के अबोहर में रविवार को 29 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर अमनदीप सिंह की बेरहमी...
Translate »
error: Content is protected !!