पुलिस का नशा विरोधी अभियान, नुक्कड़ नाटक खेला

by

होशियारपुर :जिला पुलिस की ओर से नशा विरोधी अभियान के तहत आज डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीएसपी बबनदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएचओ सिटी लोमेश शर्मा भी उपस्थित थे।
इस दौरान डीएसपी बबनदीप ने नशे के कुप्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशे के सौदागर किस प्रकार नौजवानों को अपने जाल में फंसते हैं और फिर उनका शोषण करते हैं। उन्होंने नशे के सामाजिक और शारीरिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की और इस संबंधी कानूनी पहलुओं को लेकर भी जानकारी दी।
इस अवसर पर रयात बाहरा नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से नशे के कुप्रभाव को लेकर जागरूक करने वाला एक नाटक ‘जानी दुश्मन’ भी खेला गया।
स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने इस आयोजन के लिए जिला पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि विद्यार्थियों में नशे को लेकर जागरूकता लाने और उन्हें नशा विरोध के लिए प्रेरित करने में इस तरह के आयोजन अहम भूमिका अदा करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने मूक बधिर लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर :पूर्व सांसद खन्ना

केंद्र सरकार ने मूक बधिर लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर : खन्न केंद्र सरकार का खन्ना ने किया धन्यवाद : कहा, मूक बधिर लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में होगी सुविधा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल, वेपन फेंक फरार- पुलिस ने किया इलाका सील

अजायब सिंह बोपाराय । होशियारपुर : मुकेरिया के गांव मेहतपुर के पास सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में एनकाउंटर हुया। जिसमें गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल...
पंजाब

पंजाब सरकार कोविड संबंधी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, जनता भी करे सहयोग: सुंदर शाम अरोड़ा

जिले में 71 हजार से ज्यादा लोगों को दी जा चुकी है कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी के राजसी सचिव चन्नी के जन्म दिवस पर किया पौधारोपण

सडक़ों के किनारे वृक्षारोपण की मांग, विधायक को सौंपा मांगपत्र गढ़शंकर :  वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर द्वारा शनिवार को हलका विधायक जय किशन रौड़ी को ज्ञापन सौंप कर हलके की लिंक सडक़ों के किनारे...
Translate »
error: Content is protected !!