पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.25 किलो हेरोइन जब्त, 3 पिस्टल और 31 कारतूस के साथ आरोपी अरेस्ट

by

मोगा :  मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान से लाई गई 1.25 किलो हेरोइन, तीन विदेशी पिस्टल, एक मैगजीन और 31 कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई मोगा जिले के थाना कोटिसेखान के प्रभारी जनक राज और उनकी टीम ने की, जब वे अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

एसएसपी मोगा अजय गांधी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध कार मोगा में दिखाई दी थी, जो उत्तर प्रदेश के नंबर (यूपी 16 सीके 4336) की मारुति सियाज थी। पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार में एक किलो 25 ग्राम हेरोइन, तीन पिस्टल, 31 कारतूस और एक मैगजीन मिली। पुलिस ने आरोपी जनड सिंह को हिरासत में लिया। जनड सिंह ही कार चला रहा था।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला पहले भी दर्ज था। जांच में पता चला कि यह नशा और हथियार पाकिस्तान से मंगवाए गए थे। मोगा पुलिस द्वारा लगातार कास्को ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी का बेटा भी इनके साथ तस्करी करता था, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है, और अब उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

अजय गांधी ने बताया कि आरोपी जनड सिंह के आने की सूचना पहली ही पुलिस को मिल गई थी, अब उसकी निशानदेही पर उसके बेटे सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है, जो जगह-जगह छापेमारी कर यह पता लगा रही है कि इस हेरोइन को कहां ले जाया जा रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि जनड सिंह पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी करने में शामिल था और जेल भी जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : पंजाब और पंजाबियों ने सिर्फ आजादी के आंदोलन में ही अपना योगदान नहीं दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद देश की तरक्की में भी बढ़मुल्ला योगदान डाला – हरपाल सिंह चीमा

जालंधर :  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। इस अवसर पर उनके साथ डीसी विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी शामिल थे।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस मजबूती और जोश से उतरेगी 2027 विधानसभा चुनाव में : कांग्रेस हाई कमान ने विधायकों की बगावत के आठ महीने बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग कर दिया बड़ा संदेश

रोहित भदसाली। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपने कई विधायकों की बगावत की घटना के करीब आठ महीने के बाद कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी), जिला कमेटियों , ब्लॉक कमेटियों को भंग कर दिया...
article-image
पंजाब

किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोशनी मरवाहा को किया सम्मानित : खेल के क्षेत्र में पंजाब की बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब की बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं वहीं खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश का नाम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!