पुलिस के साथ झड़प: हमीरपुर में कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी

by

हमीरपुर । हिमाचल के हमीरपुर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सबसे पहले मुख्य बाजार में एकत्र हुए और गांधी चौक से लेकर डीसी ऑफिस हमीरपुर के गेट तक विरोध रैली निकाली गई। रैली के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।विरोध रैली के बाद डीसी कार्यालय के बाहर सड़क पर ही कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। यहां पर चक्का जाम के चलते लंबा जाम लग गया। स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस की तरफ से भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया था, ताकि स्थिति से निपटा जा सके।
प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे तक यहां पर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच में झड़प भी देखने को मिली। काफी देर तक जब प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं उठे, तो कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र दत्त लखन पाल और हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने जबरन उठाकर हिरासत में ले लिया। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि देश में तानाशाही का माहौल है। केंद्र सरकार विपक्ष का गला घोटने का काम कर रही है। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज को बुलंद किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाएगा संवाद : जिला प्रशासन की पहल, कृषि मंत्री ने की अभियान की लॉंचिंग

धर्मशाला, 30 अगस्त। कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए बुधवार को मिनी सचिवालय के सभागार में मुख्यातिथि कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति की समीक्षा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर बल

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 फरवरी. सामाजिक अंकेक्षण इकाई हिमाचल प्रदेश के निदेशक रविंदर शर्मा की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट इकाई के ब्लॉक व गांव स्तर के रिसोर्स पर्सन्स की समीक्षा बैठक मंगलवार को ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन  को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

टोल फ्री  नंबर 1950  पर की जा सकती है शिकायत एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत आज ज़िला में...
हिमाचल प्रदेश

9.47 करोड़ की पैनेल्टी, रिकवरी के लिए नोटिस : बाथड़ी के इस्पात उद्योग को

ऊना : हिमाचल के ऊना स्थित एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के एनफोर्समेंट विंग ने बाथड़ी के एक इस्पात उद्योग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.47 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है। इस उद्योग को...
Translate »
error: Content is protected !!