पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को किया ढेर, दूसरा फरार

by

अमृतसर। जिले में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

यह अपराधी कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था। सरहद के नजदीक का इलाका होने के कारण पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के साथ उसके लिंक की भी जांच की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का आया बयान
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज बलविंदर सिंह को सीक्रेट जानकारी मिली कि अपराधी हरजिंदर सिंह अपने एक साथी के साथ छाता इलाके में टारगेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहा है।

सूचना के बाद लिंक रोड पर एक पुलिस चेकपॉइंट बनाया गया था, जहां गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच, हरजिंदर सिंह और उसके साथी ने पुलिस को देखकर वापस भागने की कोशिश की।

कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने दोनों से सरेंडर करने को कहा था और चेतावनी के दौर पर हवाई फायरिंग की, लेकिन हरजिंदर सिंह ने टीम पर गोलियां चलाईं। वे लगातार पुलिस टीम पर फायर कर रहा था। उनकी तरफ से चार राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई के साथ एनकाउंटर शुरू हुआ, जिसमें पुलिस ने हरजिंदर सिंह को मार गिराया।

हरजिंदर सिंह के शव को कब्जे में लिया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वे जजनगर इलाके का रहने वाला था। उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। पठानकोट और अमृतसर के अलग-अलग पुलिस थानों में हरजिंदर सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज थे।

अधिकारी ने बताया कि हरजिंदर सिंह का साथी इस दौरान बच निकला। वे खेतों में चला गया था। हालांकि, हरजिंदर सिंह ने मरने से पहले अपने साथी के बारे में जानकारी दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर मुहैया करवाया जाएगा रोजगार: गुरमेल सिंह

इच्छुक नौजवान 1 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो पहुंचे ट्रेनिंग लेने वाले नौजवानों को विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी वाशिंग किटें होशियारपुर, 25 फरवरी: जिला रोजगार सृजन,...
article-image
पंजाब

चुनावी वर्ष मे बजट में सिर्फ बड़े दावे किए गए , जमीनी स्तर पर कोई ठोस नीति नहीं दिखाई दे रही : सुखजिंदर सिंह रंधावा

चंडीगढ़ :  पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत पंजाब बजट 2026-27 पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने 2.61 लाख करोड़ रुपए के बजट को दिशाहीन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने पौंग डैम और बाथू की लड़ी का दौरा किया एएम नाथ। पौंग डैम :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के पौंग डैम में पक्षियों को निहारा और प्रसिद्ध...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर के परिसर में चल रहे बाबू जी हरी सिंह बस्सी उद्यमिता केंद्र की नई इमारत का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सिख एजुकेशनल काउंसिल के प्रबंधन के तहत श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के परिसर में चल रहे बाबू जी हरी सिंह बस्सी उद्यमिता केंद्र की नई इमारत का उद्घाटन...
Translate »
error: Content is protected !!