पुलिस ने पकड़े दो तस्कर भाई : 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद

by
जालंधर : जालंधर ग्रामीण की भोगपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की गई है। एसएसपी जालंधर हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि इंस्पेक्टर रविंदर कुमार मुख्य अधिकारी पुलिस थाना भोगपुर ने पुलिस पार्टी के साथ अड्डा लादरा बहाद घोड़ावाही में नाकाबंदी के दौरान संदिग्धों को रोककर जांच की।
जिस दौरान उनके पास से 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार करने के बाद थाना भोगपुर में एनडीपीएस का केस दर्ज किया गया था।
आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिलपुर जिला सुजानपुर और रफीक पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिलपुर जिला सुजानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और ढाबा चलाते हैं।
वे सप्लाई के लिए भोगपुर इलाके में आए थे और होशियारपुर की तरफ जा रहे थे। प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से कम समय में बड़ी मात्रा में पैसा कमाने की कोशिश कर रहा था। ये दोनों आरोपी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हुए अफीम की बड़ी खेप सप्लाई करते थे और पंजाब के अलग-अलग स्थानों में जाकर मादक पदार्थ बेचते थे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की वजह से किसी को उन पर शक नहीं हुआ। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की जा रही है, जिसके तहत आरोपियों के आगे-पीछे के लिंक तलाशे जा रहे हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर और गहनता से पूछताछ की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की रछपाल कौर को अध्यक्ष व निरंजन कौर महासचिव सर्बसमिति से बनी

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की 17 मैंबरी कमेटी चयनित गढ़शंकर : जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर का डेलीगेट इजलास आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई कमलजीत कौर, रछपाल कौर व जसविन्द्र बोड़ा ने की।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों-महिलाओं के साथ-साथ नौजवान भी नसों के फूलने की बीमारी से पीडि़त : घंटों एक जगह पर बैठे रहने तथा व्यायाम न करने वाले ज्यादातर युवा नसों की बीमारी की चपेट में: डा. रावुल जिंदल

लेजर एब्लेशन व फोम स्कलेरोथेरेपी से वेरीकोज वेन्स के गंभीर से गंभीर मरीज हो रहे हैं स्वस्थ, दर्द रहित इलाज संभव होशियारपुर, 2 सितंबर: जांघों व पिंडलियो में नीले-लाल व बेंगनी रंग की नसों...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी की ओर से बिना लेट फीस के दाखला तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सत्र 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के प्रवेश तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता अब SSP शहीद भगत सिंह नगर : जिलों के SSP सहित 2 IPS अधिकारी बदले

 चंडीगढ़ :  पंजाब में 5 IPS आफिसरों के तबादले किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने फेरबदल करते हुए 3 जिलों के एस.एस.पी. सहित 2 आई.पी.एस. आफिसरों के...
Translate »
error: Content is protected !!