पुलिस ने बरसाई लाठियां : टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ गए कर्मचारी

by

पटियाला : पनबस और पीआरटीसी  के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल से चक्का जाम कर दिया है। बस स्टैंड्स पर सन्नाटा है और यात्रियों के चेहरे पर परेशानी साफ दिख रही है।

मामला गुरुवार रात को ही गरमा गया था। हुआ यूं कि सरकार रोडवेज में ‘किलोमीटर स्कीम’ (Kilometer Scheme) लाने की तैयारी कर रही थी और आज इसके टेंडर खुलने थे। यूनियन इसके खिलाफ थी। लेकिन सरकार ने बात करने के बजाय बीती रात 3-4 बजे पुलिस भेजकर यूनियन के बड़े नेताओं को उनके घरों से उठवा लिया।

बस फिर क्या था! जैसे ही कर्मचारियों को पता चला कि उनके नेताओं को गिरफ्तार या नजरबंद कर दिया गया है, वे भड़क गए। जालंधर, अमृतसर, फिरोजपुर समेत पूरे पंजाब में शुक्रवार सुबह बसें खड़ी कर दी गईं।

पटियाला में नजारा युद्ध के मैदान जैसा बन गया। यहां कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इसका वीडियो शेयर करते हुए भगवंत मान सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की धक्का-मुक्की में सिख कर्मचारियों की पगड़ी की बेअदबी हुई है, जो बेहद शर्मनाक है। बादल ने कहा कि ‘बदलाव’ के नाम पर आई आम आदमी पार्टी की सरकार वादे पूरे करने के बजाय डंडे बरसा रही है।

बठिंडा में तो हद ही हो गई। अपने नेताओं की गिरफ्तारी से गुस्साए कर्मचारी पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। पुलिस और प्रशासन नीचे से उन्हें उतरने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं। उनकी साफ़ चेतावनी है- “जब तक हमारे नेता रिहा नहीं होंगे और ये किलोमीटर स्कीम रद्द नहीं होगी, हम नीचे नहीं आएंगे।”

इस लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान आम आदमी का हो रहा है। पठानकोट, जालंधर और मोगा बस स्टैंड के बाहर यात्रियों की भीड़ है। सुबह-सुबह नौकरी पर जाने वाले और दूसरे शहरों के यात्री परेशान घूम रहे हैं। पठानकोट से जम्मू और चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा पूरी तरह ठप है।

कर्मचारी इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? दरअसल, इस स्कीम के तहत सरकार प्राइवेट बसों को सरकारी रूटों पर चलवाना चाहती है। कर्मचारियों का कहना है कि यह विभाग को धीरे-धीरे प्राइवेट करने की चाल है। उनका मानना है कि जिस सरकार को रोडवेज कर्मियों ने इतना सपोर्ट किया था, आज वही उनकी रोजी-रोटी पर लात मार रही है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी में वालीबाल प्रतियोगिता में बीएड कालेज माहिलपुर की टीम रही प्रथम

माहिलपुर – पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पिछले दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी सी डिवीजन वालीबाल प्रतियोगिता में संत बाबा हरी सिंह खालसा कालेज ऑफ एजुकेशन माहिलपुर की टीम ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर...
article-image
पंजाब

पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य एवं आम आदमी क्लीनिकों में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सीमा गर्ग को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने दी बधाई होशियारपुर, 4 जुलाई :  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पूर्ण समर्पण और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.ए. पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शानदार : संगीता ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में हासिल किया पहला स्थान

गढ़शंकर, 29 मार्च: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बी.ए. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने...
article-image
पंजाब

80 हजार लेते विजिलैंस ने दबोचा एएसआई व उसका ड्राइवर

अंतरराज्यीय चैक पोस्ट शंभू जिला पटियाला में कुछ वाहनों की बिना टैक्स एंट्री करवाने के लिए मांगते थे पैसे लुधियाना। पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस लगातार कार्य कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!