पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक धर्मशाला पुलिस मैदान में किया जाएगा : एएसपी हितेश लखनपाल

by

धर्मशाला: जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस मैदान में पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस प्रशासन ने अभी से तैयारियों को अमलीजामा भी पहनाना शुरू कर दिया है। धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जगहों से पुलिस कर्मी भाग लेंगे। वहीं, इस बारे में जानकारी देते हुए धर्मशाला के सिटी एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस हर साल की तरह इस वर्ष भी पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन धर्मशाला के पुलिस मैदान में अयोजित करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पिछले कुछ सालों में इस पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन इस साल जिला कांगड़ा पुलिस इस पुलिस स्पोर्ट्स मीट का अयोजन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस प्रशासन ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। एएसपी लखपनाल ने बताया इस खेल प्रतियोगिता में पूरे हिमाचाल प्रदेश के पुलिस जवान भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को चार यूनिट में बांट दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, लौंग टेनिस आदि के खेल पुलिस कर्मियों द्वारा खेले जाएंगे। एएसपी लखनपाल ने कहा कि इस पुलिस स्पोर्ट्स मीट में जो टीम विजेता रहती हैं व टीम आगे जाकर ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स मीट में भाग लेती हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता को करवाने के लिए आज धर्मशाला के पुलिस मैदान में जेसीबी को भी काम पर लगाया गया, ताकि इस खेल प्रतियोगिता से पहले पुलिस मैदान को समतल किया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जगहों से धर्मशाला में पहुंचने वाले पुलिस कर्मियों के रहने व खाने पीने के भी उचित व्यवस्था कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश को हाईकमान ने चुनाव प्रचार के लिए उपलब्ध करवाया हेलीकॉप्टर

दुलहैड़ : दुलहैड़ ग्राउंड में मुकेश अग्निहोत्री को लेने के लिए आज हेलीकॉप्टर उतरा। इस समय कार्यकर्ताओं ने मुकेश अग्निहोत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र दौरे से लौटी महिला पंचों-सरपंचों का पंचायत विभाग ने किया सममान : जिले के पंचायत सदस्यों ने दौरे के दौरान सहियोग दिया-बीडीपीओ

होशियारपुर। पंजाब सरकार की तरफ से पंचायत विभाग की अगुवाई में जिले के महिला पंचायत सदस्यों को करवाए गए महाराष्ट्र दौरे के दौरान, वहां की प्रोग्रेसिव पंचायतों के बारे में जानकारी लेने वाले और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा मे 5.07 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ दो युवक गिरफतार

हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। एनटीएफ की टीम ने पंडोगा के वनखंडी मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

264 शराब की बोतलें बरामद : सनोली और लालसिंगी में बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना : सनोली में पुलिस ने एक कार से अवैध देशी शराब की 252 बोतलें बरामद की तो लाल सिंघी से दुकान से 12 बोतलें बरामद की है। कल रात पुलिस पोस्ट संतोषगढ़ की...
Translate »
error: Content is protected !!