पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र, जीवन के अनुभवों से भी सीखें : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ l शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छे नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाना होना चाहिए।

वह गुरूवार को रामपुर स्थित पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 300 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकारी और निजी, दोनों प्रकार के शिक्षण संस्थान उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, इसलिए सभी को समान दृष्टि से देखा जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करें और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि भारत एक सशक्त लोकतांत्रिक देश है और इसकी मजबूती हमारे संविधान तथा सजग नागरिकों की देन है।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत की रक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी पहचान है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के रूप में जाना जाता है, जो हमारी आस्था और संस्कारों का प्रतीक है।

मंत्री ने कहा कि लवी मेला रामपुर क्षेत्र की पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह मेला सदियों से व्यापार, संस्कृति और भाईचारे का केंद्र रहा है, जिसकी शुरुआत महाराजा केहरी सिंह के समय हुई थी। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और आयोजकों का धन्यवाद किया। इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिंगला स्थित श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की और योग शिविर में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसमें भवन निर्माण, सड़क सुधार और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

एएम नाथ।  मंडी, 10 अगस्त।  मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का लिया नाम- बेटे को उतारा :.जेल में बंद इमरान खान के 2 दांव से पाकिस्तान की सियासत में भूचाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ बड़ा दांव खेल दिया है. इमरान ने यह दांव भारत का नाम लेकर खेला है. कहा जा रहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव : दूसरे दिन गगरेट में आजाद उम्मीदवार के रूप में एक नामांकन

एएम नाथ। ऊना, 8 मई :   विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट...
Translate »
error: Content is protected !!