पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सजा के तीसरे दिन की तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ : बढ़ाई गई सुरक्षा

by

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है।  बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी उनकी सजा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  वह तख्त श्री केसगढ़ साहब सेवा करने पहुंचे। वो यहां सुबह 9 बजे से ही सेवा कर रहे हैं। वे श्री केसगढ़ साहिब में सेवादार की पोशाक पहने, हाथों में भाला थामे और गले में तख्ती लटका कर इस सेवा को निभा रहे हैं।

गुरुद्वारे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां लगभग 400 पुलिस कर्मी ओर एसजीपीसी की टास्क फोर्स तैनात है। गुरुद्वारे में घट रही सभी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।  4 दिसंबर को सुखबीर सिंह बादल पर सेवा के दौरान फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में वो बाल-बाल बच गए थे। हमलावर नारायण सिंह चौरा को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।  इसके बाद तमाम तरह के उठ रहे सवालों के बीच पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया था, “यह हमारी पुलिस अलर्टनस का नतीजा ही है कि सुखबीर सिंह बादल की जान बच गई।”
उन्होंने कहा था, “सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद हमने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एक एआईजी, दो एसपी, दो डीएसपी सहित पौने 200 पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया।” उन्होंने आगे कहा था, “यहां पर मैं एक बात बताना चाहूंगा कि हमारे मुलाजिम यशपाल सिंह ने सबसे पहले नारायण सिंह चौरा को नोटिस किया था। नारायण सिंह चौरा इससे पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है।”
भुल्लर के एक बयान से अकाली दल के नेता काफी नाराज भी हो गए थे। भुल्लर ने कहा था कि यह हमला कहीं सुखबीर सिंह बादल का सहानुभूति बटोरने का कोई तरीका तो नहीं?  इस पर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने नाराजगी जाहिर की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कम्बोडिया से आए यात्रियों से 20 लाख के अवैध सिगरेट बरामद

अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर पर कस्टम विभाग ने बड़ी तस्करी को नाकाम करते हुए 1,22,400 स्टिक अवैध सिगरेट बरामद की हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 20.81 लाख...
article-image
पंजाब

A Blood Donation Camp was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.29 :  A Blood Donation Camp was organized at Panjab University Swami Sarvanand Giri Regional Center (PUSSGRC), Hoshiarpur, in collaboration with the Civil Hospital, NSS Unit PUSSGRC Hoshiarpur and a team of medical...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया भाग शिविर में विभिन्न गतिविधियो में भाग लेने पर चेतन मेहता को दिया प्रमाण पत्र

बी बी एन, 2 मार्च (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने केरल के कुट्टिक्कनम स्थित मारियन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर– में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!