पूर्व पार्षद धीर ने अपने पिता की याद में शिव मंदिर स्त्री सभा में माता बंगलामुखी की मूर्ति स्थापित करवाई

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : प्राचीन शिव मंदिर स्त्री सभा नई आबादी में पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के सीनियर उपप्रधान सुदर्शन धीर ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में माता बंगलामुखी जी की मूर्ति स्थापित करवाई। इस दौरान मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता बंगलामुखी और माता सीता जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री धीर ने परिवार सहित उपस्थित होकर पूजन करवाया और सभी को माता बंगलामुखी और माता सीता जी के जन्मोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी विष्णु दत्त शर्मा, तृप्ता धीर, पायल धीर, शाम धीर, नोबल धीर, नेहा धीर तथा लक्ष्य धीर आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करवाए विद्यार्थियों के कबड्डी मुकाबले में सिद्धार्थ चौधरी बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में कालेज में इंटर क्लास कबड्डी मुकाबले करवाए गए। शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। कबड्डी...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

20 महिला खिलाड़ी ट्रेन में बेसुध : मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था

लुधियाना : खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से...
article-image
पंजाब

एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार : नर्स का गला घोंट कर की थी हत्या

चंडीगढ़। मोहाली के गांव सोहाना में बीते दिनों नर्स की हत्या कर फरार हुए बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ उसका अफेयर...
article-image
पंजाब

माता वैष्णो देवी मंदिर में महामाई का 36वां जागरण 23 मई को 

गढ़शंकर, 10 मई : मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर द्वारा 23 मई दिन शनिवार को महामाई का 36वां जागरण आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के...
Translate »
error: Content is protected !!