पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने चिट्टे और नशे के खिलाफ नशा निवारण की दिलाई शपथ : श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए 14 योजनाएं : नरदेव सिंह कंवर

by
एएम नाथ। मंडी, 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के औट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की।May be an image of one or more people, sherpa coat, temple and text
मुख्य अतिथि ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत अनाथ व असहाय बच्चों को सरकार द्वारा अपनाया गया है औऱ उनके रहन-सहन से लेकर शिक्षा-दीक्षा सहित अन्य व्यय वहन कर रही है। इसके अतिरिक्त कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिक वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कामगारों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।May be an image of one or more people and text
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना गांधी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए पहली बार 78 हजार करोड़ का प्रावधान तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने किया था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने बार-बार इसका बजट घटाया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह नया कानून गरीब और गांव विरोधी है तथा बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है। इस कानून के खिलाफ हर पंचायत स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और इसे वापस लेने के लिए केंद्र को मजबूर किया जाएगा।May be an image of one or more people and text
बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों और आम नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए 14 योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का उद्देश्य है कि विकास की योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, जिसके लिए बोर्ड जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।May be an image of one or more people, dais and text that says "西品 व अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड, हिमावल प्रदेश भवन एव मण्डी 危. मणडी, जिला मण्डी """ សពរផមាំតតា់ន अभिम्दन करताही है। आपक्ाहार्दिक अयਸाਟी स्वामत जिला (危 हे.प्र.) सैजन्य W00 หอม.ย..พ लरदेत सक ன്ை"
उन्होंने बताया कि जो श्रमिक मनरेगा या भवन निर्माण कार्य में 90 दिन पूर्ण कर लेता है, वह बोर्ड में पंजीकरण के लिए पात्र हो जाता है और पंजीकरण के बाद उसे सभी लाभ मिलने लगते हैं। बोर्ड द्वारा विवाह सहायता, बेटियों के नाम एफडी, शिक्षा सहायता, उच्च शिक्षा, हॉस्टल फीस, बीमारी सहायता, मृत्यु व दुर्घटना सहायता, वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधवा, एकल और दिव्यांग महिलाओं के लिए घर निर्माण हेतु सरकार तीन लाख रुपये की सहायता देने जा रही है।May be an image of one or more people, dais and text
कार्यक्रम के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को चिट्टे और नशे के खिलाफ नशा निवारण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की एंटी चिट्टा अभियान के तहत जन-जन को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, एचपीएमसी निदेशक जोगिंदर गुलरिया, जिला परिषद सदस्य रीता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सनौर दामोदर नेगी, ग्राम पंचायत कसना के प्रधान गोपाल कृष्ण, जिला श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर, कामगार बोर्ड संगठन के कोषाध्यक्ष शोभाराम, औट पंचायत के उपप्रधान श्याम वेद्य सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कामगार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का होगा निर्माण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के प्लानिंग और स्पेशल एरिया के पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का निर्माण होगा।  सरकार ने हिमाचल में वैली व्यू को बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाएं बन रही लक्षित वर्गों का सम्बल – मनमोहन शर्मा

 सोलन : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों का सम्बल बन रही हैं। मनमोहन शर्मा गत दिवस यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्याय की शपथ के साथ कानूनी सेवा दिवस मनाया गया : निःशुल्क कानूनी सहायता योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मंडी के बाजारों में लोगों के बीच पर्चे किए वितरित

मंडी, 10 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने आज पूरे मंडी जिले में विधिक सेवा दिवस मनाया। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में कौशल आपके द्वार योजना हुई शुरू

ऊना, 13 जुलाई: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में कौशल आपके द्वार योजना आरंभ की गई। यह जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविद्र सिंह बनियाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आम...
Translate »
error: Content is protected !!