पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी विवादित बयान देने के बाद दी सफाई : मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर किया पेश – चन्नी ने पुंछ हमले को बताया था राजनीतिक स्टंट

by

जालंधर  : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला होने के मामले में पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान पर अब उनका स्पष्टीकरण आया है। चन्नी ने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। मेरे कहने का मतलब था कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही हमला हुआ था। मगर बीजेपी द्वारा उसकी जांच नहीं करवाई गई और अभी तक नहीं पता चल पाया कि उक्त हमले में कौन लोग शामिल थे।

चन्नी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक द्वारा पिछले अटैक के बार कह दिया गया था कि ऐसे अटैक फिर हो सकते हैं। मगर सरकार ने उक्त शिकायत की सार नहीं ली। चन्नी ने कहा कि पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने पिछले अटैक पर पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा था। ये साजिश के तहत अटैक किया गया था। ये बयान सुनील जाखड़ द्वारा स्टेज पर दिया गया था। चन्नी ने कहा कि सुनील जाखड़ का कोई स्टैंड नहीं है। उन्हाेंने कहा कि मेरे देश के जवान जब शहीद होते हैं तो मुझे दुख होता है। मगर बीजेपी इसे अपना स्टंट बनाकर रही है।

चन्नी ने पुंछ हमले को बताया था राजनीतिक स्टंट :   चन्नी ने कहा था कि पुंछ हमला बीजेपी का स्टंट है। हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती आ रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए किए गए हैं। लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है। पटियाला में बीते दिन एक किसान की बीजेपी का विरोध करते हुए मौत हो गई थी। इस पर चन्नी ने कहा कि भाजपा पंजाब की अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहती है। वे जानते हैं कि अगर हमने खेती-किसानी को बर्बाद कर दिया तो पंजाब डूब जाएगा। इन्हीं बयानों को लेकर चन्नी को पिछले 24 घंटे से पूरे देश में विरोध का सामान करना पड़ रहा था। अब चन्नी ने वीडियो जारी कर अपना स्पष्टिकरण दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम चुनावों में पंजाब की आप सरकार लोकतंत्र की उड़ा रही धज्जीआं : खन्ना 

 अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के फाड़े जा रहे नामांकन पत्र, दी जा रही धमकियाँ, पटियाला प्रकरण की कड़े शब्दों में की निंदा – खन्ना होशियारपुर, 13 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

20 महिला खिलाड़ी ट्रेन में बेसुध : मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था

लुधियाना : खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 फरवरी को

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 फरवरी दिन शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्मारक मुख्य बस स्टैंड गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सीटों की संख्या लोकसभा में 181 हो जाएगी : महिला आरक्षण बिल की होगी अवधि 15 साल

नई दिल्ली : लोकसभा में आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि महिला आरक्षण बिल का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!