पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

by

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल होंगे।

फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा SAD अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद छह महीने के भीतर SAD को पुनर्गठित करने के लिए एक समिति गठित करने के कुछ दिनों बाद आयी है।

वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाले उच्चतम न्यायालय के वकील फूलका ने 2015 की बेअदबी की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की कथित विफलता को लेकर 2018 में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

फूलका ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद वह SAD के सदस्य बन जाएंगे।

अकाली दल के बारे में अकाल तख्त के फैसले का जिक्र करते हुए फूलका (69) ने कहा, ”एक नयी उम्मीद जगी है।” उन्होंने कहा कि अकाल तख्त ने सदस्यता अभियान शुरू करने, नये प्रतिनिधियों का चुनाव करने और पार्टी का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया है।

फूलका ने अकाली दल को पंजाब की ”क्षेत्रीय पार्टी” बताते हुए कहा कि उन्होंने तय किया है कि सदस्यता अभियान शुरू होने पर वह फॉर्म भरेंगे और अकाली दल के सदस्य बनेंगे।

अकाल तख्त ने छह सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पार्टी नेता इकबाल सिंह झुंदा आदि शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

बीबीएन, (तारा) :  पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ (जिला सोलन) के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि विद्यालय को नई दिल्ली में आयोजित स्कूल चैलेंज–टॉफेल 2025 के...
article-image
पंजाब

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : टांग में लगी हैं तीन गोलियां, पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज

जालंधर : पंजाब में जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में साडा की बैठक का आयोजन : साडा के अंतर्गत जिला में शोघी (आमोद), कुफरी, घनाहट्टी एवं दुर्गापुर तक का क्षेत्र आता

शिमला, 13 फरवरीः उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने साडा के कार्य क्षेत्र एवं विभिन्न नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हिमाचल की  बेटी “संतोष” ने की कदमताल

एएम नाथ। सिरमौर  :   हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दायरे में आने वाले उपमंडल संगड़ाह के भलाड़ गांव की बेटी एनसीसी अंडर ऑफिसर संतोष का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आज  कर्तव्य...
Translate »
error: Content is protected !!