पूर्व विधायक सतकार कौर 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित : पूर्व विधायक का था लग्जरी वाहनों की जब्ती और तस्करी का बड़ा नेटवर्क

by

अरुण दीवान। चंडीगढ़  मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सतकार कौर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सतकार कौर पहले कांग्रेस की विधायक रह चुकी थी।2022 में भाजपा में शामिल हुई थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने यह सख्त कदम उठाया है।

तस्करी करते पकड़ी गई सतकार कौर :  पंजाब पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने सतकार कौर और उनके भतीजे को एक ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिया। जहां वे 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए। इसके बाद मोहाली स्थित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कौर के घर छापा मारा। जहां से 28 ग्राम चिट्टा और 1.56 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। जो कथित तौर पर उनकी अवैध गतिविधियों से अर्जित किए गए थे।

लग्जरी वाहनों की जब्ती और तस्करी का बड़ा नेटवर्क :   आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने चार लग्जरी गाड़ियां बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, वर्ना और शेवरले भी जब्त कीं। ये गाड़ियां ड्रग्स तस्करी के काम में इस्तेमाल हो रही थी। सतकार कौर और उनके भतीजे की गिरफ्तारी एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गई थी। जिसमें ड्रग्स लेन-देन से जुड़ी कॉल रिकॉर्डिंग भी शामिल थी।

भाजपा से निष्कासन और करियर का बड़ा झटका :   गिरफ्तारी के तुरंत बाद भाजपा ने सतकार कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जो उनके राजनीतिक करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। यह कार्रवाई राजनीतिक क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भाजपा के सख्त रुख़ को दर्शाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बड़ी राहत : कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत

बठिंडा । पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बठिंडा अदालत ने बड़ी राहत दी है। पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ दर्ज केस में चालान पेश ना किए जाने पर वीरवार...
article-image
पंजाब

आप व कांग्रेस पंजाब में भाजपा विरोधी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे : जाखड़

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला तथा उन पर ‘सुनियोजित एजेंडे’ के तहत...
article-image
पंजाब

सरकार-व्यापार मिलनी की शुरुआत : कैबिनेट रैंक वाले चेयरमैन के नेतृत्व अधीन उद्योग सलाहकार कमीशन की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री

मुकेरियाँ (होशियारपुर), 24 फरवरीः   समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने शनिवार को राज्य के कारोबारी भाईचारे को पेश समस्याओं के हल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाम – हिमाचल की वादियां में , मंडी से मनाली तक हर रोज ट्रैफिक का कहर, टूट पड़ा पर्यटकों का सैलाब

मनाली : गर्मियों की छुट्टियों में जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश की वादियों की ओर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर यह भारी भीड़ अब सिरदर्द बनती जा रही है। मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!