पूर्व सांसद खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर पंजाब के मौजूदा हालातों पर की चर्चा 

by
 पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए दखल देने का किया आग्रह
होशियारपुर 15  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनके साथ पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा की। खन्ना ने  कहा पंजाब में भगवंत मान नेतृत्व वाली कमजोर आम आदमी पार्टी सरकार की प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर पकड़ ढीली है जिसके चलते पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की कागार पर है।
उन्होंने कहा कि जबसे आम आदमी पार्टी ने पंजाब की बागडोर को अपने हाथों में लिया है तबसे आपराधिक तत्वों ने बेफिक्र होकर अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। आप के प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही गोलीकांड, फिरौती, नशों की तस्करी और अन्य बड़ी आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। खन्ना ने पंजाब के बिगड़ते हालातों से प्रतीत होता है की पंजाब में जंगल राज स्थापित हो चुका है। खन्ना ने राज्यपाल से आग्रह किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए स्वयं दखल दें ताकि पंजाब में कानून व्यवस्था में सुधर हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वक्फबोर्ड ने 20 दिनों में गांव शेरगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लिए 3 कनाल 15 मरले का किया कब्रिस्तान रिजर्व

होशियारपुर, 2 फरवरी :    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। पंजाब के सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय की मुख्य जरूरत कब्रिस्तान को रिजर्व...
article-image
पंजाब

92 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार : नैनवां के अजय कुमार से 47 ग्राम नशीला , गढ़शंकर के हरजीत सिंह से 45 ग्राम

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की मुहिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी गोविंद पर मामला दर्ज : सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में

अर्की । सोलन जिले की अर्की विधानसभा से सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!