पूर्व सांसद खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर पंजाब के मौजूदा हालातों पर की चर्चा 

by
 पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए दखल देने का किया आग्रह
होशियारपुर 15  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनके साथ पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा की। खन्ना ने  कहा पंजाब में भगवंत मान नेतृत्व वाली कमजोर आम आदमी पार्टी सरकार की प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर पकड़ ढीली है जिसके चलते पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की कागार पर है।
उन्होंने कहा कि जबसे आम आदमी पार्टी ने पंजाब की बागडोर को अपने हाथों में लिया है तबसे आपराधिक तत्वों ने बेफिक्र होकर अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। आप के प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही गोलीकांड, फिरौती, नशों की तस्करी और अन्य बड़ी आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। खन्ना ने पंजाब के बिगड़ते हालातों से प्रतीत होता है की पंजाब में जंगल राज स्थापित हो चुका है। खन्ना ने राज्यपाल से आग्रह किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए स्वयं दखल दें ताकि पंजाब में कानून व्यवस्था में सुधर हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के सलूणी में 100 साल के बुजुर्ग ने लौटाई प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि

एएम नाथ । चम्बा जिले की सलूणी पंचायत के गांव घुडेरा निवासी 100 वर्षीय बुजुर्ग जमीतू ने ईमानदारी और स्वाभिमान की ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 30 पद : जीडीएच इंडस्ट्रिज़ बसाल में भरे जाएंगे

ऊना, 29 मार्च। मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्रिज़ एरिया बसाल में हेल्पर के 30 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 1 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जीडीएच इंडस्ट्रिज़ एरिया बसाल में कैम्पस साक्षात्कार आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली बुला लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 2 महिलाओं को जमानत देने से किया इनकार

एएम नाथ : शिमला : मनाली में लड़कियों को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार दो महिलाओं की जमानत याचिका हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!