पूर्व सांसद खन्ना ने बी.बी.एम.बी. की समस्याओं सम्बन्धी खन्ना ने की केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की चर्चा : कहा, बी.बी.एम.बी. की कार्यप्रणाली में पंजाब सरकार की अनियमितताएं आ रही आड़े, सफ़ेद हाथी बना अस्पताल

by

होशियारपुर 24 दिसंबर । भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड तथा बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा की समस्याओं से अवगत कराया। खन्ना ने कहा कि तलवाड़ा जिला होशियारपुर का एक महत्वपूर्ण क़स्बा है यहाँ बी.बी.एम.बी. का कार्यालय तथा बी.बी.एम.बी. अस्पताल स्थित हैं। खन्ना ने कहा कि बी.बी.एम.बी. के मुलाजिमों ने पंजाब में भाखड़ा ब्यास व्यवस्था और बिजली के उत्पादन में अहम् योगदान दिया है। बी.बी.एम.बी. के अधिकारियों कर्मचारियों के आलावा तलवाड़ा के निवासी बी.बी.एम.बी. अस्पताल से सेहत सुविधाएं ले रहे हैं परन्तु पंजाब सरकार की अनदेखी के चलते बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा में सुविधाओं का अभाव है और बी.बी.एम.बी. के अधिकारी और कर्मचारी विभाग में ही पंजाब सरकार की अनदेखी के चलते समस्याओं से घिरे पड़े हैं। खन्ना ने कहा कि बी.बी.एम.बी. अस्पताल में मशीनरी और स्टाफ की कमी और सुविधाओं के आभाव के कारण यह अस्पताल अख़बारों में चर्चा का विषय बना रहता है। 100 बैड के अस्पताल में इमरजेंसी और अन्य स्टाफ नहीं है, स्कैन मशीनों और अन्य साजो सामान का अभाव है जिसके चलते मरीजों को सही ढंग से सेहत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और यह अस्पताल लोगों के लिए सफ़ेद हाथी बन चूका है। बी.बी.एम.बी. के अधिकारियों और मुलाजिमों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। खन्ना ने खट्टर से मांग की कि बी.बी.एम.बी. की समस्याओं को चिन्हित कर इनका जल्द स्थायी हल निकला जाये ताकि बी.बी.एम.बी. सही ढंग से कार्य कर पंजाब के विकास में योगदान डाल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य के पिता राकेश शर्मा की अंतरिम अग्रिम जमानत 26 अप्रैल तक बढ़ी

एएम नाथ। शिमला,1 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा की अंतरिम अग्रिम जमानत 26...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दंगल में विशाल पालमपुर विजेता व शेरा अमृतसर रहे उप विजेता : गुग्गा मेला लाहट का आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया विधिवत समापन*

दंगल और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित शिवनगर, 4 जून :   आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बुधवार को लाहट में आयोजित दो दिवसीय प्रसिद्ध गुग्गा मेले का विधिवत...
हिमाचल प्रदेश

खादी बोर्ड लगाएगा ऊना में जागरूकता शिविर

ऊना, 3 मार्च: हिमाचल प्रदेश खादी एवं विलेज़ इंडस्ट्री बोर्ड ऊना शुक्रवार प्रातः 11 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर में छठे राज्य वित्तायोग के...
article-image
पंजाब

टांडा बाढ़ प्रभावित इलाकों का खन्ना ने किया दौरा…जिस तन लागे वो तन जाने : खन्ना

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने वाले लोगों और संस्थाओं का खन्ना ने किया धन्यवाद होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हल्का टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!