पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा के निधन पर खन्ना ने जताया गहरा शोक

by

होशियारपुर 13 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। खन्ना उनके निवास स्थान पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
खन्ना ने कहा कि वरिंदर सिंह बाजवा का निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज और देश के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा बतौर सांसद अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह बखूबी किया। खन्ना ने कहा कि बाजवा का सरल एवं मिलनसार स्वभाव तथा समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव लोगों के बीच याद की जाएगी। खन्ना ने कहा कि बाजवा के निधन से व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस खाली हाथ : शार्प शूटर संतोष जाधव व नवनाथ सूर्यवंशी को महारष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र की पूणे पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी है। उसने शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया है। संतोष जाधव को गुजरात के कच्छ...
article-image
पंजाब

जुगाड़ू मोटर साईकिल रेहडिय़ों को किया गया जब्त : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफी की गई कार्रवाई

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सडक़ सुरक्षा माह 2024 के दौरान डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के निर्देशों पर सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस. गिल ने इनफोर्समेंट ड्राइव के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर...
article-image
पंजाब

रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गांव बीेनेवाल में राजपूत सभा ने पांच किंव्टल लड्डे बाटें

गढ़शंकर : अयोध्या धाम में रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गांव बीनेवाल में राजपूत सभा बीनेवाल व गाव वासियों ने गांव में घर घर जाकर पांच किवंटल लड्डू वितरित...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के एनसीसी कैडेटों को कैडेट कल्याण छात्रवृत्ति से किया गया सम्मानित

गढ़शंकर : 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा यूनिट के नेतृत्व में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के एनसीसी ट्रूप के दो कैडेटों ने भाग लिया और दोनों को छात्रवृत्ति मिली। एनसीओ लखवीर सिंह ने जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!