पूर्व सीएम चन्नी के घर के बाहर चली गोलियां : इलाके में बढ़ाई गई सिक्योरिटी

by

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर के बाहर अचानक गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिक्योरिटी फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची और घर के आसपास के इलाके को छावनी (चौकीदारी) में तब्दील कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुरू में गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में डर फैल गया। तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घटना की सही जांच के लिए सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

पूर्व सीएम चन्नी की बढ़ाई सिक्योरिटी : पुलिस ने कुछ ही देर में हालात पर काबू पा लिया और घर के आसपास के वार्ड और गलियों को बंद कर दिया। पूर्व सीएम  चन्नी की सिक्योरिटी के लिए तुरंत कई पुलिसवालों को तैनात किया गया। पुलिस ने मौके की जांच करते हुए इलाके के कई CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी अपने पास रख ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

AAP MLA के भाई की दादागिरी : वकील को बंदूक के बट से पीटा; फिर उल्टे दर्ज करवा दिया केस

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जिला बार एसोसिशन ने अध्यक्ष एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पहले तो विधायक के भाई...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर विधानसभा जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा : सरकार सतलुज दरिया से पानी लाकर फिल्टर करके गढ़शंकर के गांवों में पेयजल मुहैया करवाएगी

गढ़शंकर : 4 अगस्त हलका गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर विधानसभा जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने विभिन्न गांवों में बैठकें करके मौके पर ही हलके के लोगों की मुश्किलों का समाधान किया। इस मौके...
article-image
पंजाब

SDM Urges Public to Buy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Special children from the JSS Asha Kiran Special School, Jahan Khela, organized a candle exhibition at the local tehsil complex. The event was inaugurated by SDM Gursimranjit Kaur, who also extended...
article-image
पंजाब

सेखोवाल में लगे अंगदान कैंप में 4 लोगों ने देहदान के और 12 लोगो ने नेत्रदान के फॉर्म भरे :  रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के सहयोग से लगाया कैंप

गढ़शंकर :  रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के सहयोग से श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब के परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर...
Translate »
error: Content is protected !!