पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी तारा को हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी है। तारा की भतीजी की 3 दिसंबर को शादी है। उसके भाई की अप्रैल में मौत हो चुकी है इसलिए तारा ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी थी।

हाईकोर्ट ने तारा को पुलिस कस्टडी में तीन दिसंबर को सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच दो घंटे के लिए भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत दी है। हालांकि तारा ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए पैरोल दिए जाने की मांग की थी। तारा की भतीजी का रोपड़ के गांव मुगल माजरी के गुरुद्वारा साहिब में तीन दिसंबर को आनद कारज होगा। जगतार सिंह तारा इस समय चंडीगढ़ की बुडैल जेल में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MD रंधावा आत्महत्या मामले में लालजीत भुल्लर का रिमांड तीन दिन बढ़ा : दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने लिया फैसला

अमृतसर :  अमृतसर में वेयरहाउस के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। सुनवाई...
article-image
पंजाब

लूट का मामला : सरकारी अध्यापक समेत 4 लुटेरे गिरफ्तार : आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, होंडा सिटी गाड़ी, 20000 और 32 बोर का पिस्टल एक जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर : फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित आकाश एवेन्यू के एक घर में लूट की वारदात करने वाले लुटेरा गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
article-image
पंजाब

पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी से बदलेगा पंजाब का भविष्य गढ़शंकर : 20 मई :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदार विजय इंदर सिंगला ने...
Translate »
error: Content is protected !!