पेंशनर्स नेताओं ने अस्थायी टीचर्स पर संगरुर में किये लाठीचार्ज की निंदा की

by

गढ़शंकर :3 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के गढ़शंकर ब्लाक की मासिक मीटिंग सरुप चंद तहसील महासचिव की प्रधानगी में गांधी पार्क गढ़शंकर में बुलाई गई। मीटिंग में पहले मुलाजम व पेंशनर्स राज्य नेता ठाकुर सिंह, प्रेम सागर शर्मा व सुच्चा सिंह सतनोर की मौत हो जाने पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीटिंग में अपने हकों के लिए संगरुर में रोष प्रदर्शन कर रहे अस्थायी टीचर्स पर पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज और टीचर्स नेताओं को गिरफ़्तार करने पर सरकार की कड़ी आलोचना की गई। उन्होंने कहा कि अपने कार्यलयों में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाने वाली आप सरकार भी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह मुलाजिमों पर जुल्म कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मांग रहे युवतियों व युवाओं पर जुल्म करने से इनका असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपने वायदे से पीछे हट गई उन्होंने अस्थायी टीचर्स से सरकार बनने पर रेगुलर करने का वायदा किया था लेकिन डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी इन टीचर्स को लाठियां खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सरकार ने विकास टैक्स के नाम पर पेंशनर दो सौ रुपये काटने शुरू कर दिए हैं, सरकार के इस फैसले से पेंशनर्स में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार पेंशनर्स व मुलाजम विरोधी नीतियों से पीछे नहीं हटी तो सभी जत्थेबंदिया सरकार के विरुद्ध कड़ा संघर्ष करेगी। इस मीटिंग में बलवंत राम, गोपाल दास मन्नोत्रा, रूप लाल, परमानंद, अवतार सिंह, सोहन लाल, बलवंत राम, जोगिंदर सिंह, रेशम लाल वर्मा, सतपाल, कुलवंत सिंह व महंगा राम भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एमएससी कमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में संदीप कौर प्रथम : खालसा कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमएससी केमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए. के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेंदुए के हमले से तीन लोग घायल : हरोली के गांव चंदपुर के खेतों में तेंदुए ने घात लगाकर किया हमला

हरोली : ऊना जिले के हरोली उपमंडल में गांव चंदपुर एक तेंदुए के हमले से तीन लोगा घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के पालकवाह इलाके के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा में युवकों के साथ मारपीट मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त

पुलिस को जांच के दौरान वाट्सएप चैट भी मिली, मास्टरमाइंड का लगाया जा रहा पता : एएसपी एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा शहर के सुराड़ा मोहल्ले में चामुंडा मंदिर के पास युवकों से मारपीट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7.50 करोड़ में खरीदी जमीन : घंटे भर में हुई म्यूटेशन – फिर 58 करोड़ में DLF को बेचा…. रॉबर्ड वाड्रा से ED कर रही पूछताछ

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय करोड़ों की लैंड डील और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की है. यह मामला रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी...
Translate »
error: Content is protected !!