पेट्रोल- डीजल नहीं मिलेगा अगर नहीं पहना हेलमेट और नहीं लगाई उपयुक्त नंबर प्लेट : ऊना जिले में डीसी जतिन लाल ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए आदेश

by
 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी। ऊना जिले में हेलमेट और उपयुक्त नंबर प्लेट के बिना पेट्रोल पंपों पर गैस-पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। वहीं बिना उपयुक्त नंबर प्लेट वाले किसी भी वाहन को ईंधन देने पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।
साथ ही, खुले कंटेनरों, बोतलों, या अन्य अनधिकृत पैकेजिंग में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। उपायुक्त ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंप पर किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध व्यवहार की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए।
उपायुक्त ने पेट्रोल पंपों पर स्वच्छता और सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर सार्वजनिक शौचालय की सफाई और रखरखाव नियमित रूप से किया जाए। यह सुविधा आम जनता के लिए निःशुल्क है, और किसी भी तरह की पाबंदी या वॉशरूम में ताले लगाने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम जनता इन शिकायतों को जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01975-225045, 225046, 225052 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दर्ज करा सकती है।
उपायुक्त जतिन लाल ने स्पष्ट किया कि इन आदेशों की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त जतिन लाल ने स्पष्ट किया कि इन आदेशों की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों से अपील की कि वे सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधा के इन निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करें ताकि जिले में खतरे की किसी भी आशंका का निर्मूलन हो सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आईटीआई मंडी में 16 दिसम्बर को कैंपस साक्षात्कार

मंडी, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम व क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा 16 दिसम्बर को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासन गांव की ओर अभियान बारे समीक्षा बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर अभियान के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी – कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

दिल्ली की नई सीएम बनकर आतिशी इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।  इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...
article-image
पंजाब

4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख की ड्रग मनी बरामद

अमृतसर :  अमृतसर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!