पेट्रोल -डीज़ल पर एक्साइट ड्यूटी घटाकर मोदी सरकार ने एक बार फिर लोक हितैषी होने का परिचय दिया : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि इजराइल ,अमेरिका तथा खाड़ी देशो व ईरान के मध्य युद्ध लंम्बा खींचने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतो में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हो रही है। जिसका असर भारत के पेट्रोलियम पदार्थों के उपभोगताओ पर भी पढ़ रहा है। जिससे सभी वस्तुए महंगी हो जाएगी। इस स्थिति का प्रभाव कृषि उदयोग ,ट्रांसपोर्ट तथा विशेष कर गरीब जनता पर पढ़ने वाला है। इस हालत को देखते हुए मोदी सरकार ने करोना सकंट के समय जिस प्रकार गरीबों को मुफ्त अनाज तथा मुफ्त टीकाकरण आदि की बड़ी रहते दी थी उसी तर्ज़ पर पर पेट्रोल तथा डीज़ल पर 10 -10 रु एक्साइट ड्यूटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से अब पेट्रोल पर एक्साइट ड्यूटी केवल तीन रु ही रह जायगी। इस फैसले से केंदर सरकार ने 15 दिन में 7 हज़ार करोड़ रु का भार पडने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर एक्साइट ड्यूटी में कटौती न की जाती तो आने वाले समय में पेट्रोल -डीज़ल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय वजार की कीमतों के अनुसार 10 से 15 प्रति लीटर बढ़ सकती थी। जिन्हे एक्साइट ड्यूटी में कटौती करके बढ़ने से रोका जा सकेगा। श्री सूद ने कहा कि करोना जैसे वैश्विक संकट के बाद इस जंग के कारण पैदा हुए वैश्विक संकट से उबरने के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए कदमों ने एक बार फिर सरकार के लोक हितैषी होने का परिचय दिया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरों ने 1.25 करोड़ के गहने चुराए : चोरी की बड़ी वारदात

होशियारपुर : मुकेरियां में लोहड़ी की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। तलवाड़ा रोड पर स्थित ‘जॉय ज्वेलर’ नामक दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी...
article-image
पंजाब

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का सम्मान कर जिला प्रशासन ने बढ़ाया हौंसला :   ए.डी.सी ने जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का किया सम्मानित

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों को लगातार नौजवानों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की,   होशियारपुर जिले ने इस नायाब प्रोग्राम को शुरु कर प्रदेश में कायम की मिसाल होशियारपुर, 29 अप्रैलः  जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब , हरियाणा

29 फरवरी तक अपना दिल्ली कूच स्थगित करने का सयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनितिक ) का फैसला : हम सभी दुखी हैं, हमने अपने युवा किसान शुभकरण सिंह को खोया – बीजेपी मंत्री अनिल विज पर एफआईआर की मांग

शंबू बॉर्डर : सयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनितिक ) ने 29 फरवरी तक अपना दिल्ली कूच स्थगित करने का फैसला किया है। किसान संगठन के नेता सरबन सिंह पंधेर ने खनौरी सीमा पर मीडिया...
article-image
पंजाब

प्रशासन को खनन टिप्परों पर दिन के समय प्रतिबंध जारी रखना होगा : निमिषा मेहता

 गढ़शंकर, 3 सितंबर  : शनिवार से क्षेत्र में दिन के समय चलने वाले टिप्परों पर प्रतिबंध के बारे में बात करते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि प्रशासन को खनन टिप्परों...
Translate »
error: Content is protected !!