पेट्रोल पंप के मुनीम ने किया 61 लाख का गबन : मालिक को फंसाने की रची साजिश ,पेट्रोल पंप का पैसा अपने खाते में डाला

by

पटियाला :  पातड़ां के एक पेट्रोल पंप के मुनीम ने मालिक को भरोसे का फायदा उठाकर कंपनी का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। 61 लाख रुपए का गबन करने वाले समाना निवासी दया सिंह और उसके साथी बलराज सिंह खांग गांव को अरेस्ट कर लिया है।

पातड़ां थाना के एसएचओ यशपाल शर्मा ने इनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आरोपी मुनीम दया सिंह ने 61 लाख रुपए के गबन के बाद मालिकों को ही फंसाने का मास्टर प्लान बनाया था। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि इस प्लान की भनक लगते ही मालिक ने आरोपी मुनीम के खिलाफ कंप्लेंट कर दी। जिसके बाद इन दोनों आरोपियों को बाउंस हुए चेक सहित अरेस्ट कर लिया। इन लोगों के खिलाफ मेनस पेट्रोल पंप के मालिक चूहड़ सिंह की कंप्लेंट पर अरेस्ट किया है। चूहड़ सिंह ने अपने बेटे जसवीर के नाम पर पेट्रोल पंप लगाया था। जहां पर दया सिंह मुनीम का काम करता था।

 पातड़ां के एसएचओ यशपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी दया सिंह ने धीरे-धीरे पेट्रोल पंप का पैसा तकरीबन 61 लाख रुपए अपने निजी अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया था। पंप के मालिक को पता चला तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पंप के नाम का एक चेक चोरी करने के बाद इस पर फर्जी साइन कर दिया।  यह चेक आरोपी ने अपने साथी बलराज के जरिए बैंक में लगा दिया ताकि चेक बाउंस होने के बाद मालिक को फंसा सके। 25 लाख रुपए की रकम भरने के बाद बलराज सिंह ने चेक लगाया था। जो बाउंस हो गया। इससे पहले कि यह लोग चेक बाउंस का केस कोर्ट में लगाते, पुलिस पार्टी ने इन दोनों आरोपियों को चेक सहित अरेस्ट कर लिया। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद इनसे अगली पूछताछ की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

25-26 जून को पूरे पंजाब में बारिश के अलर्ट : 24 को पूरे माझा, दोआबा और मालवा में लुधियाना, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली व रूप नगर में बारिश के आसार

चंडीगढ़ : पंजाब में बीते एक सप्ताह से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हुई और तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस बढ़ते तापमान से एक बार फिर राहत मिलेगी। 24 से 29 जून...
article-image
पंजाब

स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा के छात्रों से मिले CM मान , बोले – युवाओं को नौकरी मांगने नहीं, देने में सक्षम बनाएंगे

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 7 मई को करवाया जा रहा : महंत विक्रमजीत सिंह

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और श्रेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी : महंत विक्रमजीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी में ब्रह्मलीन 108...
पंजाब

अकाली नेता बीबी जोश के बेटे के उड़े होश….दुकानदार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज..एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर

  होशियारपुर : सिटी पुलिस ने रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके परिवार को पीटने के आरोप में शामचौरासी की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी महिदर कौर जोश के...
Translate »
error: Content is protected !!