पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग, एक कर्मचारी की मौत

by
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी और दो अन्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पेट्रोल पंप कर्मचारी आरोपियों से अपना बचाव कर रहे हैं।
पेट्रोल पंप पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। सामने आए सीसीटीवी वीडियो में कर्मचारी आरोपियों से बचाव करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीती देर रात नकाबपोश व्यक्ति पेट्रोल पंप पर फ्यूल (तेल) डलवाने के लिए आए थे। पंप बंद होने की वजह से कर्मचारियों ने फ्यूल डालने से मना कर दिया, इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। यह पेट्रोल पंप बिक्रम मजीठिया के खास व अकाली नेता योद्ध सिंह समरा का बताया जा रहा है।
डीएसपी सिटी सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया
गौरतलब है कि पंजाब के पटियाला जिले में हुए एक सनसनीखेज कत्ल की गुत्थी पुलिस ने घटना के महज छह घंटे में सुलझा ली थी। गुरुवार (10 अप्रैल की) रात पुराने बस स्टैंड के पास महेंद्र सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पटियाला के एसपी पलविंदर सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि गुरुवार रात करीब 10 बजे उन्हें हत्या की सूचना मिली थी।
        सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने ह्यूमन और डिजिटल फुटप्रिंट्स के माध्यम से जांच शुरू की और महज छह घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र सिंह और आरोपी कुणाल वधवा एक साथ ऑफिस में बैठे थे। कुछ समय बाद दोनों के बीच कोई बात बिगड़ी, जिसके बाद कुणाल ने महेंद्र को पांच गोलियां मार दी थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वरिष्ठ अधिकारियों को बिना भूमिका तलब करना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग…..NDPS मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

चंडीगढ़ :  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जिला अदालतों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बिना ठोस आधार के बचाव पक्ष के गवाह के रूप में तलब किए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर तीखी...
article-image
पंजाब

SSP-DSP सहित पांच लोग दोषी करार : 32 साल पुराने फेक एनकाउंटर मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

मोहाली। वर्ष 1993 में पंजाब के तरनतारन ज़िले में हुए एक फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया...
article-image
पंजाब

नैनवां के खेतों से अधेड़ व्यक्ति का शव मिला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां के खेतों में से एक अज्ञात शव मिला। लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने कबजे में लेकर शव सिवल अस्पताल गढ़शंकर की मोरचरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

328 बीघा जमीन कुर्क, पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में और सिरमौर में थी यह जमीन : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े के मामले को लेकर

एएम नाथ । शिमला : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में...
Translate »
error: Content is protected !!