पेट्रोल पंप पर लूट : 3 लुटेरे ने हथियारों के बल पर दफ्तर में घुस कर 2 लाख कैश लूटा

by

जालंधर :  नकोदर में लुटेरे एक पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपए कैश लूट कर ले गए। लुटेरों ने लूट की घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पंप का स्टाफ रात को दफ्तर में बैठकर दिनभर की सेल का हिसाब-किताब कर रहा था।अचानक वहां पर हथियारबंद लुटेरे आ धमके और कैश लेकर फरार हो गए।  लूट की यह सारी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। लुटेरे जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से लपेट रखे थे के पास तेजधार हथियारों के साथ-साथ पिस्तौल भी थे। लुटेरों वहां काउंटिंग के लिए टेबल पर रखे कैश के अलावा जो ड्राज या फिर कर्मचारियों के जेबों में था उसे भी तलाश लेकर निकाल लिया।

पुलिस संदिग्ध मान रही सारा मामला :   पेट्रोल पंप पर जो लूट हुई है उसे पुलिस संदिग्ध मान कर चल रही है। पुलिस को यह मामला इसलिए संदिग्ध लग रहा है क्यों कि जैसे लुटेरे दफ्तर में घुसे तो वहां पर मौजूद स्टाफ ने अपने कोई हरकत नहीं दिखाई बल्कि सब कुछ अपने आप ही लुटेरों के हवाले कर दिया। सीसीटीवी  फुटेज में भी साफ है कि लुटेरे बड़े आराम से दफ्तर में आए पैसे उठाए और मौके से बड़े आराम के साथ फरार हो गए। यहां तक कि एक लुटेरा जब अकेला अंदर रह गया तो वह बड़े आराम से ड्राज की तलाशी लेकर कैश निकाल कर अपनी जेब में डाल रहा था। जबकि उसे स्टाफ काबू कर सकता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जोसेफ विजय की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों ने दिया वोट : AIADMK के भी 25 विधायक विजय को डाल गए वोट

नई दिल्ली : तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने इसकी घोषणा की। विश्वासमत के समर्थन में 144 विधायकों ने...
article-image
पंजाब

पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की 419वीं शहीदी जयंती मनाई

इस अवसर पर अड्डा टूटोमजारा में ठंडे मीठे जल की छबील और छोले पूरी का लंगर लगाया गया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : निर्मल कुटिया टूटोमजारा जन्म स्थान ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह महाराज जी के मौजूदा...
article-image
पंजाब

जेल में बंद अमृतपाल की मां को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका : जा रही थी कनाडा

अमृतसर। देशी विरोधी गतिविधियों में लिप्त व जेल में बंद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वह शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे दिल्ली से कनाडा रवाना...
article-image
पंजाब

3 गायों के कटे सिर और 2 क्विंटल मांस बरामद : 2 गिरफ्तार

अमरगढ़ :   गांव बुलापुर के खेतों के बीचों बीच बने मकान व पशुओं के बाड़े में कथित गौहत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह व्यक्तियों के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!