पेड़ लगाना तथा उसको संभालना आज के समय के अहम ज़रूरत : डाक्टर स्वाति शिमार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर की ओर से भारत सरकार के प्रोग्राम ’’एक पेड़ मां के नाम’’ प्रोग्राम सिवल हस्पताल होशियारपुर में किया गया जिसमें एस.एम.ओं. डॉ.स्वाति शिमार, लॉयन क्लब के प्रधान लॉयन विजय अरोड़ा तथा एलायन्स क्लब के नार्थ मल्टीपल चेयरमैन एैली रमेश कुमार विशेष तौर पर पहुंचे। इस प्रोग्राम के सूत्रधार फैकुलिटी मैनेजर श्रीमति मोनिका कंडा तथा स्टाफ नर्स नीलम शर्मा तथा हरप्रीत कौर थे।

’’एक पेड़ मां के नाम’ प्र्रोग्राम को सफल बनाने के लिये एस.एम.ओ डॉ.स्वाति शिमार, लॉयन क्लब के लॉयन विजय अरोड़ा, डॉ.शिफा (ए.एन.ए. होशियारपुर) नर्सिंग की छात्रा कमलजीत कौर तथा रंगकर्मी अशोक पुरी ने हस्पताल के आगमन पार्क में अपनी-अपनी माता के नाम बॉटल-ब्रुश के पेडों को लगाया। इस अवसर पर यह भी संकल्प किया गया कि हरेक को चाहिये कि हम एक पेड़ अपनी माता के नाम पर लगायें तथा उनकी परवरिश करें। इसके उपरांत एस.एम.ओ. डॉ. स्वाति शिमार ने कहा कि पेड़ लगाना तथा उसको संभालना आज के समय के अहम ज़रूरत है। हमें चाहिये कि हम पेड़ लगाकर फोटो खिंचाकर भूल न जायें बल्कि इन पेड़ों को संभालने के लिये अपनी ज़िम्मेवारी समझे।
बहुरंग कलामंच होशियारपुर की ओर से हस्पताल के नर्सिंग सिस्टर सिकंदर कौर, कुलराज कौर तथा परमजीत कौर ने प्र्रोग्राम के मुख्य मेहमान डॉ.स्वाति शिमार को दौशाला देकर सम्मानित किया। आज के प्रोग्राम में एक साल के जुड़वों बच्चे तक्षवीर सिंह तथा तानवी कौर विशेष तौर उपस्थित थे। प्रोग्राम के अन्त में मैंडम शशि ने प्रोग्राम में भाग लेने वालों को रिफ्रैशमैंट दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The central government does not

 Chandigarh/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha :  ‘The central government does not want good for the farmers of Punjab.’  These words were expressed by Cabinet Minister Barinder Kumar Goyal in Chandigarh.  He said that the central government...
article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक कम से कम 26 हजार मेहनताना दिया जाये : मांगे नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जायेगा – आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन (सीटू)

नवांशहर। आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स द्वारा जिला स्तर पर अपनी मांगों के लेकर रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन(सीटू ) पंजाब द्वारा जिला शहीद भगत सिंह नगर...
article-image
पंजाब

किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटो मजारा में तीज का त्योहार मनाया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमजारा में प्रिंसिपल मैडम आशा शर्मा के नेतृत्व में समूह स्टाफ की ओर से मिलकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीज का त्योहार बहुत ही हर्षोलाश...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला आया सामने : पुलिस कमिश्नर का सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार

हुबली : कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!