पेपर मिल दुआरा पराली तूड़ी जलाने के खिलाफ सैला खुर्द में मुख्य सड़क पर तीन घंटे लोगो ने लगाया जाम

by
सैला खुर्द – पेपर मिल सैला खुर्द में ईंधन के रूप में जलाए जा रहे फसलों की वेस्टेज पराली और तूड़ी आदि जोकि पशुओं के चारे के लिए इस्तेमाल किया जाता है । इसे मिल जलान बंद करने की मांग लो लेकर   चंडीगढ़ जम्मू हाईवे को सैला खुर्द में तीन घंटे तक जाम लगा कर लोगी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मिल प्रबंधन पशुओं के चारा को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करना बंद करें। राम दास प्रबंधक बीनेवाल कुटिया, रमेश दास, सुच्चा सिंह मीलू, मखन सिंह, राकेश कुमार, चरनजीत सेठी, विजय पाल व राकेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मिल प्रबंधन द्वारा पशू चारा को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने से इलाके में पशू चारे की किल्लत पैदा हो गई है जिसके चलते पशू पालको को तिगने दाम पर इसे खरीदना पड़ रहा है और इसके चलते पशू पालको के सामने परेशानी खड़ी हो गई है क्योंकि बाजार में दुग्ध के कम दामों पर बिक्री होती है लेकिन महंगा चारा खरीदना आम लोगों के बस में नही रहा। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधक सस्ते ईंधन के लिए लाखों पशुओं के मुँह से उनका भोजन छीन रहे हैं।उन्होंने कहा कि फेक्ट्री संचालक पशु चारे को जलाकर उत्पादन करना बंद करे उन्होंने कहा कि पशु चारे फेक्ट्री में इस्तेमाल करने से इलाके में पशु चारे की कमी हो गई है और इनके दाम बढ़ गए हैं जिसे खरीदना मुश्किल हो गया है। उन्होंने फेक्ट्री संचालको को चेतावनी दी कि अगर पशु चारे को जलाना बंद नही किया तो स्वामी कृष्णा नंद की अगुवाई में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान डीएसपी अर्मिन्दर सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह, एसएचओ गढ़शंकर बलविंदर पाल, एसएचओ गढ़शंकर सोढ़ी सिंह, एसएचओ हरप्रेम सिंह चब्बेवाल व एसएचओ मेहटियाना पुलिस बल के साथ पहुंचे हुए थे वह प्रदर्शनकारियों को समझने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान नायब तहसीलदार साब दयाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि इस संबंध में प्रबंधन के साथ बात की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया एलिमेंट्री स्कूल, फेस-3 बी1 में लगी नई टाइलों का उदघाटन

जगह कच्ची होने के चलते छात्रों व स्टाफ को करना पड़ता था भारी दिक्कतों का सामना मोहाली, 17 जनवरी: शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में सुधार की दिशा में श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्‍लेफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट लिख की भगवंत सिंह मान सरकार की तारीफ

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में पूरे राज्‍य में बिजली फ्री है, कोई पॉवर कट नहीं होता और 24 घंटे बिजली आती है, इसके बावजूद बिजली कंपनी को इस साल खासा मुनाफा...
article-image
पंजाब

4 हथियार तस्कर गिरफ्तार : गैंगस्टरों को करते थे डिलीवरी

अमृतसर : नशा व हथियार तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत अमृतसर जिला देहाती पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर एक ज्वाइंट आपरेशन के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

ढाढा कलां में ट्यूबवेल का लोकार्पण किया विधायक एवं उपाध्यक्ष श्री रोड़ी ने

गढ़शंकर । गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाढा कलां में विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 25 लाख की लागत से लगाई जा रही पेयजल...
Translate »
error: Content is protected !!