पेशी पर आए दो गुट भिड़े : गोलियां चली, दो युवक घायल : मौजूद वकील और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे

by

लुधियाना: कोर्ट कंप्लेक्स के बाहर अफरातफरी मच गई, जब मारपीट के एक मामले में पेशी पर आए दो गुट भिड़ गए। पहले मारपीट और फिर एक दम से गोलियां चलनी शुरू हो गई। जिससे वहां मौजूद वकील और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। गोलियां चलने की सूचना मिलते कोर्ट कंप्लेक्स में मौजूद पुलिस मुलाजिम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देख जब आरोपी फरार होने लगे तो पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि बाकी फरार होने में कामयाब हो गए। गोली लगने से घायल पड़े दोनों युवकों को पुलिस ने डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। घायलों की पहचान जसप्रीत सिंह (28) और हिमांशु (27) के रुप में हुई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी सौम्या मिश्रा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल का एरिया सील कर दिया और आने जाने वाले सारे ट्रैफिक को रोक डायवर्ट कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और वहां से एक खोल भी बरामद किया। पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है जिनसे पूछताछ के दौरान कई बातें सामने आई है। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने इस मामले में युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलियां चली हैं, लेकिन अभी इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी स्पष्ट नहीं कर रहा है। पुलिस का कहना है कि गोली एक तरफ से चलाई गई है। यह कोई गैंगवार नहीं बल्कि पुरानी रंजिश का मामला है।
जानकारी के अनुसार, थाना मॉडल टाउन में 2020 में घर में घुस कर मारपीट करने का एक मामला दर्ज हुआ था। जसप्रीत सिंह और हिमांशु पेशी भुगतने के लिए अदालत पहुंचे हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दूसरे गुट को पता चल गया कि हिमांशु और जसप्रीत दोनों अदालत पहुंच चुके है और बाहर खड़े किसी का इंतजार कर रहे है। इसी दौरान दूसरे गुट के भल्ला और जंडू नाम के दो युवक वहां पहुंच गए। वहां उनकी फिर से पुरानी बातों को लेकर बहसबाजी हो गई।
इसी दौरान भल्ला और जंडू के कुछ साथी भी वहां पहुंच गए। दोनों गुटों के युवक आमने सामने हो गए और दोनों गुटों में वहां हाथापाई शुरू हो गई। वहां मौजूद लोग बाहर निकलने लगे। इसी दौरान एक गुट ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली ओर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली हिमांशु के हाथ पर जा लगी और दूसरी गोली जसप्रीत की छाती को चीर गई। जबकि जसप्रीत की पीठ पर भी गोली के निशान हैं। गोलियां चलते ही लोग मौके से पीछे हटे साथ ही पुलिस मुलाजिम घटनास्थल की तरफ भागे। पुलिस को देख आरोपी फरार होने लगे तो पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरु कर दी।
जांच में जुटी पुलिस :
पहले यह कहा जा रहा था कि तीन गोलियां चली है, लेकिन जसप्रीत के सीने और पीठ पर गोली के निशान है। एक खोल पुलिस को भी मिला है और एक गोली हिमांशु के हाथ पर भी लगी है। जिससे आशंका है कि दोनों गुटों में पांच से छह गोलियां चली हैं। पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि गोलियां कितनी चली हैं। सिर्फ यही है कि गोलियां चली है और दो घायल हुए है, जबकि दो हिरासत में है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की और पुलिस भी आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है कि आरोपी किस तरफ फरार हुए हैं।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा : यह कोई गैंगवार नहीं बल्कि पुरानी रंजिश का मामला है। गोलियां कितनी चली है अभी जांच की जा रही है। कोई तीन कह रहा है तो कोई पांच। गोलियां लाइसेंसी हथियार से चलाई गई है। जिसके हथियार से गोलियां चली है उसका लाइसेंस भी कैंसिल किया जाएगा और इसके साथ साथ घायल जो डीएमसी अस्पताल में दाखिल है उनकी हालत में सुधार है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें…

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस चीफ ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सस्पेंड : AIG विजिलेंस हरप्रीत सिंह और SSP विजिलेंस स्वर्णप्रीत सिंह भी सस्पेंड

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया है. ये फैसला तब लिया गया, जब ये सामने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में देहरा का युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया के माध्यम से गोपनीय जानकारी दे रहा था दुश्मन देश को एएम नाथ। कांगड़ा : जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र का 20 साल का युवक पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab (

Job-Ready Graduates: LTSU & Amphiventures’ AI-Driven B.Tech Program for Seamless Career Transition Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 26 : In a momentous stride toward reshaping the landscape of higher education, Amphiventures and Lamrin Tech Skills University Punjab...
article-image
पंजाब

नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जून तक बढ़ाई गई: गुरविंदर सिंह पाबला

चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट ने इसे लाभार्थियों के लिए राहत बताया होशियारपुर, 9 अप्रैल:  चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जन-कल्याण को ध्यान...
Translate »
error: Content is protected !!