पैराग्लाइडिंग प्रि-वर्ल्ड कप का शुभारंभ, 30 देशों के 186 पायलट ले रहें भाग : वर्ष में दूसरी बार आयोजित हो रही अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता

by

बीड़ बिलिंग जल्द ही पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड की करेगा मेजबानी: बाली
बिलिंग, 26 अक्तूबर। भारत की कैपिटल आफ पैराग्लाइडिंग के रूप में विख्यात बीड़ बिलिंग में जल्द की पैराग्लाइडिंग के वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा ताकि राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वीरवार को वर्चुअल माध्यम से बीड़ बिलिंग में आठ दिवसीय क्रास कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप का शुभारंभ करने के उपरांत दी। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आयोजन स्थल पर विशेष तौर पर उपस्थित रहे तथा पूजा अर्चना तथा बिलिंग से उड़ानों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 देशों के लगभग 186 पायलट ने प्रतियोगिता के लिये पंजीकरण करवाया है। गुरुवार को प्रतियोगिता के पहले दिन केवल रिहर्सल उड़ान की गई है।
‘‘वर्ष में दूसरी बार आयोजित हो रही अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता‘‘
शिमला से वर्चुअल माध्यम से जुड़े आर एस बाली ने कहा कि हर्ष की बात है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता से बैजनाथ के बीड़ बिलिंग में वर्ष में दूसरी बार पैराग्लाइडिंग की अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिये दुनियां की बेहतरीन साइटों में एक है। उन्होंने कहा कि सरकार बिल्लिग के महत्व को बढ़ाने के लिये पैराग्लाइडिंग के लिये अधिक बेहतर सुविधाओं को सृजित किया जायेगा।
‘‘जल, थल के अतिरिक्त वायु में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा‘‘
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को थल, वायु के अतिरिक्त जल में भी बढ़ाने के लिये गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार पर्यटन विभाग के बजट में 10 गुणा वृद्धि कर वार्षिक बजट को 50 करोड़ से साढ़े 500 करोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का निर्णय मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का प्रमाण है।
इस अवसर पर सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि बिलिंग घाटी पैराग्लाइडिंग के लिये अपनी विशेषताओं के चलते दुनियांभर की सर्वक्षेष्ठ जगहों में आंकी जाती है। उन्होंने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की बधाई दी और सफलता पूर्वक आयोजन के लिये सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एसोसिएशन को बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के वर्ल्ड कप के आयोजन के लिये भी सभी मापदंड पूरे करने के प्रयास करने का सुझाव दिया।
इससे पहले बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रतियोगिता की जानकारी दी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली तथा सीपीएस किशोरी लाल का स्वागत तथा धन्यवाद किया।
इस अवसर पर रविंदर बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल, वीरेंदर कटोच, रविंदर राव, बीड़ के प्रधान सुरेश ठाकुर, डिटीडीओ विनय धीमान, एसडीएम देवी चंद ठाकुर, सीएमओ डॉ सुशील शर्मा, डीएफओ नितिन पाटिल सहित देशी विदेशी पायलट गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश के लिए दान” अभियान में हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी दिया योगदान 

एएम नाथ। चम्बा :    आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने “देश के लिए दान” नामक एक ऑनलाइन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है जिसका आरम्भ 18 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मार्च तक छुट्टी  वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर

एएम नाथ। चंबा, 27 मार्च :  सहायक अभियंता विद्युत  हंसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑन लाइन माध्यम से बिजली के बिल जमा ना होने के कारण विद्युत उपमंडल चंबा -1 के उपभोक्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर को जन – औषिधि आईजीएमसी शिमला द्वारा करीब एक वर्ष से करोड़ो रुपए की पेमेंट जारी करने की शिमला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन सरकार से की मांग

शिमला : शिमला के दवाई के होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर को जन – औषिधि आईजीएमसी शिमला द्वारा करीब एक वर्ष से करोड़ो रुपए की पेमेंट जारी नहीं की जा रही है। इससे पहले यह पेमेंट 45-60...
Translate »
error: Content is protected !!