पैरालंपिक्स विजेता निषाद को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया सम्मानित

by

ऊना 1 अक्तूबर: शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज पैरालंपिक्स विजेता निषाद कुमार को देवी दास शास्त्री सरस्वती विद्या मंदिर कटोहड़ खुर्द (अम्ब) में किया सम्मानित। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के अध्यपाक बहुत भाग्यशाली है जिन्होंने निषाद जैसे होनहार युवा को शिक्षा दी है। निषाद कुमार ने दृढ़ निश्चिय एवं कठोर परिश्रम से पैरालंपिक्स में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से निषाद ने ऊना का ही नहीं बल्कि पूर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह अगले पैरा ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार खेलांे में रूचि रखने वाले खिलाडियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं तथा एक युवा पीढ़ी उनसे प्रेरित होकर खेलों की ओर आकर्षित होगी।
इस अवसर पर कटोहड़ खुर्द की प्रधान आशा, उपप्रधान राज कुमार सहित हिमाचल शिक्षा समिति के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने भावी मतदाताओं को प्रदान किए मतदाता पहचान पत्र  : मताधिकार के महत्व को समझें युवा- DC अपूर्व देवगन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर कार्यक्रम आयोजित ,   उपायुक्त ने लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की भी दिलाई शपथ एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर उपायुक्त एवं जिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित : आरएस बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार, पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नवाजा एएम नाथ। धर्मशाला, 27 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 अरब किलोमीटर से आया फोन : हाय मैं हूँ V 1

नासा :  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कई महीनों से चली आ रही टेंशन खत्‍म हो गई है। उसके वोयाजर 1 स्‍पेसक्राफ्ट (Voyager 1 probe) ने पहले की तरह ही काम करना शुरू कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस के 30, नायब तहसीलदार के 20 और एसोसिएट प्रोफेसर के 554 पद भरने की प्रक्रिया तेज करेगा लोक सेवा आयोग

शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में जल्द भर्तियां शुरू होंगी। पूर्व चेयरमैन के रिटायर होने के बाद से भर्तियां करने का प्रोसेस रूक गया था। लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन और...
Translate »
error: Content is protected !!