पोक्सो मामले में सुनवाई टली, पीड़िता ने मांगा समय

by

चुराह विधायक डा. हंसराज अदालत में हुए पेश, अगली सुनवाई 20 मई को

बयान दर्ज न होने से आगे की कार्यवाही प्रभावित

एएम नाथ। चंबा :चुराह के विधायक डा. हंसराज से जुड़े पोक्सो मामले में वीरवार को जिला एवं सत्र न्यायालय चंबा में सुनवाई हुई, लेकिन पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके। अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विधायक डा. हंसराज स्वयं अदालत में पेश हुए, जबकि पीड़िता भी न्यायालय पहुंची, हालांकि उसने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बयान दर्ज करवाने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की।
पीड़िता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 मई तय की है। साथ ही अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगली तिथि पर पीड़िता को उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करवाने होंगे। इस मामले में पीड़िता के बयान बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया और गवाहों की जिरह की दिशा तय होगी।
अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और आगे की कार्यवाही के लिए तैयारी जताई। अगली सुनवाई में अभियोजन पक्ष गवाहों के बयान दर्ज करवा सकता है, वहीं बचाव पक्ष द्वारा जिरह की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।
गौरतलब है कि चुराह क्षेत्र की एक युवती ने विधायक पर आरोप लगाया था कि नाबालिग अवस्था में उसे बहला-फुसलाकर यौन शोषण किया गया। इस संबंध में महिला थाना चंबा में पोक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने पहले अंतरिम राहत दी और बाद में नियमित जमानत प्रदान कर दी।
पुलिस ने जांच पूरी कर निर्धारित समय के भीतर अदालत में चालान पेश किया था। 5 मार्च को अदालत ने विधायक के खिलाफ आरोप तय किए थे, जिसके बाद से मामले की नियमित सुनवाई जारी है। अब सभी की निगाहें 20 मई की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैगा वॉकथॉन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करंे संबंधित अधिकारी : DC अमरजीत सिंह

उपायुक्त ने मैगा वॉकथॉन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की कंडाघाट में रखी मुख्यमंत्री ने आधारशिला : 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण :

केन्द्र में 500 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना लगाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने सोलन अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ सुविधाओं और ट्रामा सेंटर के लिए 50 करोड़ रूपये की घोषणा की एएम नाथ।  कंडाघाट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोफेसर ने छात्रा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सैंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में : मामला दर्ज

कांगड़ा। जिला की सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने अध्यापक पर शादी का झांसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 माह से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच बातचीत बंद क्यों – जनता जाना चाहती –

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के सियासी मौसम में उपमुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने गर्माहट ला दी है। विपक्ष के हाथ इस पोस्ट ने एक और बड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!