पोषण के पांच स्तंभ बनाएंगे जीवन को स्वस्थ: डीपीओ अशोक शर्मा

by

धर्मशाला, 25 सितम्बर। पोषण के पांच स्तंभ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी हैं। इसके तहत पौष्टिक आहार, बच्चों के जन्म के पहले एक हजार दिन, खून की कमी को दूर करना, डायरिया से बचाव और स्वच्छता से जुड़े विषयों पर सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पोषण माह एक जन आंदोलन के तहत आज सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला चकबन खनियारा में आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने पोषण के पांच स्तंभ पर बहुत प्रभावशाली तरीके से लोगों को जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी वृत खनियारा के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने पोषण और स्वस्थ्य आहार के विषय में स्थानीय लोगों को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया गया कि देश रोशन तभी होगा जब हमारा पोषण सही होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मोटे अनाज का प्रयोग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि गर्भवती महिलाओं को एक सौहार्दपूर्ण व प्रसन्नचित्त वातावरण मिलना चाहिए जिससे स्वस्थ संतान की प्राप्ति हो सके।
उन्होंने लोगों को मासिक धर्म से संबंधित भ्रांतियों से भी दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत सफाई और सही पोषण पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में एक गर्भवती महिला की गोद भराई और एक धात्री महिला के बच्चे को अनप्रशान की रस्म को पूरा किया गया।
इस दौरान सीडीपीओ रमेश जागवान, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तुनिशा, रक्षा, अदिति शर्मा, ग्राम पंचायत के प्रधान अमर सिंह, महिला मंडल प्रधान व स्कूल के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं व पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं पर 140 करोड़ रुपये व्यय : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धामोई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास 50 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण तथा 30 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन कार्य पूर्ण कहा, लोक निर्माण विभाग द्वारा 130 करोड़ की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल की उम्र में 35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या…57 साल से था राजस्थान से फरार : दिल्ली में बन गया था वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर

जघन्य अपराध के बाद अपराधी अपना स्थान और राज्य छोड़कर फरार हो जाते हैं. सालों तक वह दूर रहकर सोचते हैं कि वह कानून की नजर से बच गए हैं. लेकिन कहा जाता है...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-होली कनेक्टिविटी पर बड़ा झटका : सियुंर पुल रावी में गिरा 5 करोड़ का सियुंर पुल लैंडस्लाइड में तबाह, कई गांवों का संपर्क टूटा

अंतिम चरण में था काम, अचानक भूस्खलन से ढहा पूरा ढांचा एएम नाथ। (भरमौर) चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसने पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!