पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का क्रम 21वें दिन भी लगातार जारी

by
तलवाड़ा :  अंतर्राष्ट्रीय रैंसर वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का क्रम 21वें दिन भी लगातार जारी रहा है। लेकिन पिछले गुज़रे करीब छे दिनों से यह क्रम दिन प्रति दिन काफी अधिक संख्या में घटता ही जा रहा है।जो कि हिमाचल प्रदेश के सहित पडोसी राज्य पंजाब प्रदेश के लिए भी एक बहुत ही अच्छी सुचना है।इस दौरान वन्य जीव प्राणी विभाग के पीसीसीएफ अर्चना शर्मा व डीएफओ राहुल एम रेहाने के द्वारा जारी सुचना के अनुसार अभी तक अंतर्राष्ट्रीय रैंसर वेटलैंड पौंग बांध झील में 4921 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है ओर धीरे-धीरे बर्ड फ्लू कंट्रोल में आ रहा है।इस दौरान 28 दिसम्बर 2021को शुरू-शुरू में इस अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में सैकड़ों से हजार की संख्या  प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू से मौत हो रही थी। लेकिन अब 11 जनवरी से विदेशों से यहाँ हर वर्ष आने वाले प्रवासी पक्षियों के मृतक अवस्था में मिलनें की संख्या अब दो अंकों में ही सिमट कर रह गई हैं।रविवार को 21 प्रवासी पक्षियों की मौत हुई, जबकि धमेटा रेंज में मात्र   01 व नगरोटा सुरियां रेंज में  20 विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी मृतक अवस्था में मिले हैं।उन्होंने बताया कि  वन्य प्राणी विभाग की इस कार्य में जुटी सभी टीमे के द्वारा पीपीई किट पहन कर के अपनी पूरी मुस्तैदी से मृत प्रवासी पक्षियों को बोरियो मे एकत्र करके फिर उन्हे एक ट्रैक्टर टराली मे डाल कर के पौंग झील से कहीं दुर लेजाकर के फिर एक गड्ढा खोदकर  उसी गड्ढे  मे जलाने के पश्चात वहीं पर उसी गड्ढे में डाल कर दबाया जा रह है,ताकि दुवारा किसी तरह से फिर इस वाइरस का संक्रमण न फैल सके। 
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला प्रशासन के द्वारा पौंग झील के किनारे जाने सहित मछुआरों के मछली पकड़ने पर भी फिलहाल पाबंदी लगी हुई है।वहीं पर अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास रहते लोगों को आपने पालतू पशुओं को भी पौंग झील में छोड़ने पर पुर्ण पाबंदी भी लागू  है।हिमाचल प्रदेश की पुलिस भी अपनी  ड्यूटी पौंग बांध झील के आसपास पुरी मुस्तैदी के साथ कर रही हैं।इस के अलावा पुलिस भी लोगों को जागरूक करने मे जुटी हुई हैं।हालांकि  अब धीरे-धीरे बर्ड फ्लू पर काफी कंट्रोल होने लगा है। इस दौरान वन्य जीव प्राणी विभाग शिमला की पीसीसीएफ अर्चना शर्मा व वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल एम रोहाणे ने बताया कि अब बर्ड फ्लू धीरे-धीरे थमने सा लगा है। प्रवासी पक्षियों की मौत का आँकड़ा काफी  कम होता जा रहा है।इस दौरान पीसीसीएफ अर्चना शर्मा कहा हैं कि वन्य जीव प्राणी विभाग के डीएफओ राहुल एम रेहाने के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उनकी टीम जिस में रेंज अफसर धमेटा सेवा सिंह व रेंज अफसर नगरोटा सुरियां जोगिन्दर सिंह के सहित फील्ड में कार्यरत समस्त वन्य जीव प्राणी विभाग की रेंज धमेटा व नगरोटा सुरियां रेंज के अधिकारीयों व कर्मचारियों के आपसी तालमेल व कड़ी मेहनत के चलते ही अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास के क्षेत्रों में इस वाइरस को फैलाने से बचा लिया गया है।उन्होंने वन्य जीव प्राणी विभाग के समस्त उच्च अधिकारियों व फील्ड कर्मचारियों का आभार जताया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक 4921 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है, जिनको दबाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पौंग झील किनारे खेती करने वाले लोगों के विरुद्ध भी वनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
हालांकि अभी तक अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग वांध झील किनारे जाने पर आम लोगों के आने जानें पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी कुछ ही दिनों में जैसे ही बर्ड फ्लू पुर्ण तौर पर कंट्रोल हो जाएगा,तो मछुआरों व आम लोगों के लिए लगाया गया प्रतिबंध भी हट जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की सुविधा के लिए नयी वैबसाईट की मुख्यमंत्री मान ने शुरुआत की

लुधियाना: प्रवासी भारतीय भाईचारे को पेश मसलों के समाधान के लिए सुविधा मुहैया करवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी विभाग की नयी वैबसाईट nri.punjab.gov.in की शुरुआत की। आज...
article-image
पंजाब

*Hoshiarpur Under-15 Women’s Team

*Dr. Raman Ghai Congratulates Team on 35-Run Victory Over Jalandhar **Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 :  The Hoshiarpur Under-15 women’s cricket team stormed into the semi-finals of the Punjab Cricket Association’s (PCA) Inter-District Cricket Tournament after defeating...
article-image
पंजाब

गांव मुकंदपुर में कबड्डी टूर्नामेंट में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत : गांवों के विकास हेतु 16.5 लाख रुपए की ग्रांट के चैक बांटे

बंगा / नवांशहर, 23 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों थांडीयां, चक्क बिलगा, चेता और जगतपुर का दौरा किया गया और...
article-image
पंजाब

बिना ड्राइवर ट्रेन जम्मू से पंजाब पहुंच- 84 किमी चलकर गई : रेलवे की सफाई तो और दिमाग हिला देगी

जम्मू :    जम्मू-कश्मीर में एक ट्रेन बिना ड्राइवर (लोको पायलट ) के लगभग 84 किलोमीटर चली गई। रेलवे अथॉरिटी को जानकारी मिलने के बाद ट्रेन को पंजाब में रोका गया। घटना रविवार 25...
Translate »
error: Content is protected !!