प्यार का इतना खौफनाक अंजाम : ब्लाइंड मर्डर केस में दिल्ली से पति गिरफ्तार

by
रोहित जसवाल। बेंगाणा : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी के हत्या के आरोप में पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है दरअसल, ऊना जिले के बेंगाणा उपमंडल के अंदरोली में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 35 साल की महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ कर ऊना लाया है।
                  35 वर्षीय दिनेश्वरी उर्फ मीनू की हत्या उसके घर में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को हुई थी, जब वह अपने 7 साल के बेटे के साथ सो रही थी। आधी रात को बेटे ने जब माँ को जगाने की कोशिश की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बच्चे ने दूसरे कमरे से अपनी दादी को बुलाया और महिला की मौत का पता चला।
सात साल पहले फेसबुक से हुई थी बातचीत
करीब 8 साल पहले शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली दिनेश्वरी की सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए दिनेश उर्फ काकू से दोस्ती हुई थी।  समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। उनका एक बेटा भी है।  लेकिन पिछले चार साला से समय से दिनेश अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और उस पर अवैध संबंधों का शक करता था। बताया जा रहा है कि सोलन में उसने किसी अन्य महिला से शादी भी कर ली थी।
आधी रात को ले लिए थे प्राण
शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि दिनेश्वरी के बेटे ने अपनी मां को मृत पाया। इसके बाद मामले की सूचना परिजनों को दी गई।  शिमला जिले के रोहड़ू से दिनेश्वरी के मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और इसे हत्या का मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरंभिक जांच में पाया कि दिनेश घटना के दौरान घर पर ही मौजूद था। वारदात के बाद उसने अंब रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी और दिल्ली पहुंच गया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले को सुलझाते हुए आरोपी दिनेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।  डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मुख्यमंत्री से मिले पीएम मोदी …. कई बार बातचीत के दौरान हंसी-ठहाकों को दौर गूंजता रहा-कहीं हुई सीरियस बात

नई दिल्ली।  पीएम मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग  की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें देश भर के मुख्यमंत्री और राज्य प्रमुख ‘Viksit Rajya for Viksit Bharat @2047’ विषय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्वालथाई में जेम और सीपीपी पोर्टल्स के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर, 20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार के इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस प्रोग्राम के तहत आज होटल हिल व्यू-कम-रेस्टोरेंट इंडस्ट्रियल एरिया ग्वालथाई बिलासपुर में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, जेम और सैंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण आज से, पंचायत प्रतिनिधि करें प्रेरितः डीसी

ऊना – कोरोना की रोकथाम के लिए आरंभ किए गए टीकाकरण अभियान के तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए व्यक्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
Translate »
error: Content is protected !!