प्रतिभा सिंह और सुक्खू समर्थकों ने आपने नेता के पक्ष में मुख्यमंत्री बनने के नारे जमकर लगाए

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के नारे को राजधानी शिमला में खूब नारे लगाए । चौड़ा मैदान में चुनाव पर्यवेक्षकों की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन और हॉलीलॉज में भी सैकड़ों समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रतिभा को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। दूसरी ओर सुक्खू समर्थकों ने होटल हिमलैंड के बाहर लगाए मुख्यमंत्री बनने के नारे भी जमकर लगाए।
दोपहर बाद चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला चौड़ा मैदान स्थित होटल से निकलकर राजभवन जाने लगे तो प्रतिभा के समर्थक उनकी गाड़ियों के आगे खड़े हो गए। उन्होंने प्रतिभा को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नारेबाजी की। समर्थकों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, वीरभद्र सिंह का नाम रहेगा और हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, प्रतिभा सिंह जैसा हो के नारे लगाए। समर्थकों को काबू करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुछ समय के लिए चौड़ा मैदान में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
उधर, हॉलीलॉज में भी सुबह से जुट रहे समर्थकों ने प्रतिभा सिंह के पक्ष में नारेबाजी की। दोपहर बाद विधायक दल की बैठक की जानकारी मिलते ही समर्थक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर एकत्रित हो गए। समर्थकों ने हॉलीलॉज सातवीं बार, हमारा सीएम कैसा हो-रानी साहिबा जैसा हो के नारे लगाए।
उधर विधायक दल की बैठक से पहले सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक विधायकों ने राजधानी शिमला के होटल हिमलैंड में रणनीति बनाई। विधायकों का यहां आना दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ। विधायकों के होटल में पहुंचने की सूचना मिलते ही समर्थकों ने भी हिमलैंड में डेरा डाला। समर्थकों ने सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नारेबाजी भी की। देर शाम तक सुक्खू सहित कई विधायक होटल में ही रहे। यहीं से सभी विधायक एक साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला गए।

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार का गठन करने के लिए कांग्रेस नेताओं ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राजभवन पहुंचकर दावा पेश किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर चुनाव पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए पत्र सौंपा।

विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर कांग्रेस हाईकमान की ओर से प्रदेश में मुख्यमंत्री का चयन करने और सरकार गठन के लिए इन तीनों नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुबह करीब 11:00 बजे भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर के जरिये शिमला पहुंचे। शिमला के चौड़ा मैदान स्थित एक होटल में इन नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। दोपहर 3:30 बजे राजभवन में सरकार का दावा पेश करने के बाद तीनों नेता चौड़ा मैदान स्थित होटल लौटे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित : एसडीएम बद्दी ने सभी सदस्यों को एन्टी चिट्टा की शपथ दिलाई

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा मेहलोग में नवगठित पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी पट्टा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विरोध कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा : भगवान राम का विरोध भी करते हैं और उनकी क़समें भी खाते हैं कांग्रेसी – जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सैंज में अनुसूचित जाति की महिला से जुड़े मर्डर एवं दुराचार मामले की आयोग द्वारा सुनवाई, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल …पीड़ित परिवार को निर्धारित सहायता राशि तत्काल जारी करें : कुलदीप धीमान

एएम नाथ। कुल्लू, 23 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मंगलवार को सैंज क्षेत्र में घटित अनुसूचित जाति की महिला से जुड़े मर्डर एवं दुराचार मामले की सुनवाई बहुउद्देश्यीय भवन, सैंज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेहतर भविष्य निर्माण को विद्यार्थी वर्तमान समय में करें कड़ी मेहनत: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में किया 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इंक्यूबेशन केंद्र का लोकार्पण, मेडिकल कैंप का भी किया शुभारंभ एएम नाथ। बंदला (बिलासपुर), 19 अप्रैल: नगर व ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!