प्रतिभाशाली बच्चों को दिया जाएगा ऑनलाइन कोचिंग पैकेज : गंधर्वा राठौड़

by
वीनस फाउंडेशन और फिजिक्सवाला के सहयोग से जिला प्रशासन ने की विशेष पहल
महिला उद्यमियों के उत्पादों के बेहतर विपणन में भी मदद करेगी वीनस फाउंडेशन
एएम नाथ। हमीरपुर 06 जून। जिला हमीरपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए जिला प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्था वीनस फाउंडेशन और प्रसिद्ध ऑनलाइन कोचिंग संस्थान फिजिक्सवाला के सहयोग से एक विशेष पहल की है। इस संबंध में शनिवार को यहां बचत भवन में आयोजित शिक्षा एवं ग्रामीण उद्यमिता सम्मेलन ‘नवदिशा’ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत वीनस फाउंडेशन जिला हमीरपुर के चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा से फिजिक्सवाला का ऑनलाइन पैकेज निशुल्क उपलब्ध करवाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आजकल ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रतिभाशाली बच्चे सही गाइडेंस एवं कोचिंग के अभाव में जेईई एवं नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे रैंक हासिल नहीं कर पाते हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यह पहल की है। वीनस फाउंडेशन और फिजिक्सवाला के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए उपायुक्त ने ऑनलाइन कोचिंग पैकेज के लिए चयनित विद्यार्थियों से कहा कि वे इस पैकेज का भरपूर लाभ उठाते हुए कड़ी मेहनत करें और जेईई एवं नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करें।
इस अवसर पर वीनस फाउंडेशन की प्रमुख एकता चौधरी, टीम की अन्य सदस्यों दिव्या और स्वराल तथा फिजिक्सवाला के शिक्षक अमित कुमार ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कई विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए।
इसके बाद दोपहर बाद के सत्र में उपायुक्त ने महिला स्वयं सहायता समूहों की उद्यमियों के साथ भी संवाद किया। इस दौरान वीनस फाउंडेशन की टीम ने महिला उद्यमियों एवं समूहों के उत्पादों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। एकता चौधरी और अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि वीनस फाउंडेशन इन महिला उद्यमियों के उत्पादों की मार्केटिंग में हरसंभव मदद करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुख दर्द : हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार – प्रियंका गांधी

हर सुविधा मुहैया कराएगी सरकार – मुख्यमंत्री मंडी, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र : कुलदीप धीमान

राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में की शिरकत रोहित जसवाल ।  अंब (ऊना), 11 जून. संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चड़तगढ़ में 44वीं खंड स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया सतपाल सिंह सत्ती ने शुभारंभ

ऊना: 16 अगस्त – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चड़तगढ़ में चार दिवसीय 44वीं खंड स्तरीय अंडर 19 लड़को की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।...
Translate »
error: Content is protected !!