प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने झंडे-बैनर आदि की दरें तय : फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन और भोजन आदि की दरें भी दी गई निर्धारित

by
नाहन 15 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाली वस्तुओं जैसे फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन और भोजन आदि की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजों के दरें आज तय कर दी गई हैं। उन्होंने सभी राजैनतिक दलों के प्रतिनिधियो से अपने-अपने प्रत्याशियों को निर्धारित दरों की जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया।
तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न वस्तुओं के दरों की जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी राजीव अरोड़ा, के अलावा कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद तथा प्रमोद कुमार, भाजपा के प्रतिनिधि संजय गोयल, आप के प्रतिनिधि विनोद कुमार भटनागर व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को खेल केंद्र के रूप में विकसित करेंगेः राकेश पठानिया

ऊना :  वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत आज 4.92 करोड़ रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास किए। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने जलग्रां में 1.37 करोड़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ठियोग से 3 नाबालिग लड़कियां व 1 लड़का रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

ठियोग उपमंडल से लापता हुई तीन लड़कियां, अस्पताल से लौटी मां, तो घर से गायब मिला बेटा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में चार नाबालिगों के रहस्यमयी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्राएं टाप-10 और 11वे स्थान पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा की परीक्षा मे प्रदेश भर में साईंहिदया 691/700 (9वां )और  अदायिता 689/700 (11वां ) स्थान प्राप्त कर अपने माता...
Translate »
error: Content is protected !!