प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – राम कुमार चौधरी

by
एएम नाथ। दून  :  दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 67 लाख रुपए से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित बच्चों व लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आवश्यकतानुसार नए पाठ्यक्रम आरम्भ कर रही है। उन्होंने कहा कि बद्दी क्षेत्र में शीघ्र ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए 1.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। स्कूल के बनने से बच्चों को अपने घर-द्वार पर विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध होगी।
May be an image of 7 people and temple
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के छात्रों तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के पात्र विद्यार्थियों को व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, पैरा-मेडिकल फार्मेसी, नर्सिंग, विधि आदि में डिप्लोमा व डिग्री कोर्स तथा औद्योगिक संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों से तकनीकी कोर्स और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों से पी.एच.डी करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज़ दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना के तहत अधिकतम 20 लाख रुपए तक शिक्षा ऋण का प्रावधान किया गया है।
विधायक ने इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला के विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें जीवन मूल्यों और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
May be an image of 7 people and text
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में अध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की औपचारिकताएं पूर्ण कर उच्च स्तर पर भेजने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
राम कुमार चौधरी ने इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में 10.88 लाख रुपए से निर्मित डिजीटल पुस्तकालय तथा 15 लाख रुपए से निर्मित खेल मैदान का लोकार्पण भी किया।
उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरोटीवाला के प्रधान हंस राज कैंथ, उप प्रधान हितेन्द्र सोनू, पूर्व उप प्रधान कन्ना, कांग्रेस पार्टी के नेता कुल्तार सिंह ठाकुर, अच्छर पाल कौशल, सुरेन्द्र सिंह, विवेक गुप्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला की प्रधानाचार्य बबीता परमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी राम लाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक सुसाइड या मर्डर? ….सभी को लगी थी गोली : पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद

फिरोज़पुर :  फिरोज़पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणियों को हिमाचल की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका खामियाजा कांग्रेस को मंडी संसदीय सीट गंवाने के साथ भुगतना पड़ेगा : सांसद कल्पना सैनी

मंडी, 01 मई  :   भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत पर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणियों को हिमाचल की जनता कभी बर्दाश्त नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभिनेत्री कंगना रनाउत का सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट…जानिए क्या लिखा पोस्ट में

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की तरफ़ से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद फ़िल्म एएम नाथ : शिमला :  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LBW नहीं, अब बोल्ड करना पड़ेगा : हरियाणा की पिच पर ‘अंपायर’ ने कर दिया कांग्रेस के साथ खेल : योगेंद्र यादव

चंडीगढ़  : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत से कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं. इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस नतीजे को लेकर एक्स पर...
Translate »
error: Content is protected !!